लाइव न्यूज़ :

Nizamuddin Markaj:  तबलीगी जमात के कार्यक्रम में महाराष्ट्र से शामिल हुए 1,400 लोगों का पता चला, सभी को किया गया क्वारंटाइन

By गुणातीत ओझा | Updated: April 3, 2020 15:38 IST

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए राज्य के करीब 1,400 लोगों का अभी तक पता लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए महाराष्ट्र के करीब 1,400 लोगों का अभी तक पता लगाया गया है।निजामुद्दीन मरकज में पिछले महीने हुए तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में कम से कम 9,000 लोगों ने भाग लिया था।

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए राज्य के करीब 1,400 लोगों का अभी तक पता लगाया गया है। टोपे ने कहा कि जिला प्रशासन इन लोगों को घरों में या पृथक केन्द्रों में अलग-थलग रख रहा है।

मंत्री ने कहा, ‘‘संबंधित जिलों में उनके लिए पृथक केन्द्रों की व्यवस्था की जाएगी।’’ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में पिछले महीने हुए तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में कम से कम 9,000 लोगों ने भाग लिया था। यह आयोजन देश में कोविड-19 के प्रसार का केन्द्र बन गया है क्योंकि जमात में भाग लेने वाले तमाम लोगों ने धर्म प्रचार के उद्देश्य से देश-विदेश की यात्रा की है।

अभी तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों में से करीब 400 मरीज और इस बीमारी से मरे 12 लोगों का संपर्क निजामुद्दीन मरकज के कार्यक्रम से रहा है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कोविड-19 के मरीजों की संख्या राज्य में 423 हो गई है और संक्रमण से अभी तक 21 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 423 लोग संक्रमित, मृतकों की संख्या 21 हुई

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से 88 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के साथ अब तक 423 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और मृतकों की संख्या 21 हो चुकी है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक बुधवार शाम के बाद से पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है । इसमें एक महिला भी है । मुंबई में चार व्यक्ति और पुणे में एक व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या 21 हो चुकी है । अधिकारियों ने बताया कि उपचार के बाद ठीक होने पर 42 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। महाराष्ट्र में जितने मामले आए हैं उसमें सबसे ज्यादा संक्रमित लोगों की संख्या मुंबई में है । यहां पर 235 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्रनिज़ामुद्दिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी