लाइव न्यूज़ :

एनआईवी के वैज्ञानिकों ने की रोग गंभीरता में वृद्धि के कारक कोरोना वायरस स्वरूप की पहचान

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के वैज्ञानिकों ने ब्रिटेन और ब्राजील से लौटे दो लोगों के नमूनों से कोरोना वायरस के एक स्वरूप को पृथक किया है, जो चूहों में रोग गंभीरता वृद्धि का कारण नजर आया लेकिन फिलहाल इससे जनस्वास्थ्य को कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती।

बी.1.1.28.2 स्वरूप के दो नमूने भारतीय प्रयोगशालाओं द्वारा अब तक पृथक किए गए अपनी तरह के एकमात्र नमूने हैं।

दिसंबर 2020 में ब्रिटेन से लौटे एक यात्री तथा जनवरी 2021 में ब्राजील से लौटे एक यात्री की नाक/गले के स्वैब से वायरस के संबंधित स्वरूप को पृथक किया गया।

वायरस के इस स्वरूप की सबसे पहले ब्राजील में पहचान हुई थी। भारतीय वैज्ञानिकों ने देश में जारी सार्स-कोव-2 जीनोमिक निगरानी के तहत विषाणु के इस स्वरूप के नमूने एकत्र किए।

अध्ययन की प्रमुख लेखक एवं आईसीएमआर-एनआईवी पुणे से संबद्ध प्रज्ञा यादव ने कहा कि निष्कर्ष काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि विषाणु के संबंधित स्वरूप को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘रुचि के स्वरूप’ में वर्गीकृत किया है।

अध्ययन में संबंधित स्वरूप को रोग गंभीरता वृद्धि से जुड़ा पाया गया। इसमें नौ सीरियाई चूहों को कोरोना वायरस के बी.1.1.28.2 स्वरूप से संक्रमित किया गया और फिर इनकी तुलना बी.1 स्वरूप से संक्रमित किए गए नौ जंतुओं से की गई।

यादव ने कहा कि संबंधित स्वरूप फिलहाल देश के लिए कोई जनस्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न नहीं करता।

उन्होंने कहा कि अप्रैल में एक अध्ययन किया गया था, जिसमें कोवैक्सीन टीके के प्रभाव को परखा गया।

यादव ने कहा कि टीके की दो खुराकों ने बी.1.1.28.2 को निष्क्रिय कर दिया, इसलिए टीकाकरण लोगों को इस स्वरूप से बचाने का काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा