लाइव न्यूज़ :

आंख से चश्मा हटाइए और जनता की आवाज को कानों से सुनिए?, नित्यानंद राय ने लालू यादव-तेजस्वी पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2025 16:54 IST

ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड, फोर लेन पटना-सासाराम और आरा होते हुए कॉरिडोर निर्माण की मंजूरी भी मिल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में चारों ओर विकास हो रहा है, लेकिन उनको (तेजस्वी यादव) दिखाई नहीं देता है। लालू यादव, पुत्र, कम्युनिस्ट पार्टी के लोग कहते हैं कि बिहार में विकास नहीं हो रहा है।बिहार में हुए विकास कार्यों का हिसाब गृह मंत्री ने गोपालगंज की सभा में दिया।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार दौरे के दौरान लोगों से एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनाने की अपील की। इसको लेकर सोमवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए अमित शाह की जमकर तारीफ की। साथ ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में चारों ओर विकास हो रहा है, लेकिन उनको (तेजस्वी यादव) दिखाई नहीं देता है। अगर दिखाई नहीं देता तो आंखों का इलाज करा लें। नित्यानंद राय ने कहा कि जनता की आवाज सुनाई नहीं देती तो अपने कान ठीक करवा लें। जंगलराज वाली पार्टी के लोगों को विकास से कोई मतलब नहीं है। उनमें लालू यादव, उनके पुत्र, कम्युनिस्ट पार्टी के लोग कहते हैं कि बिहार में विकास नहीं हो रहा है।

मैं ऐसे नेताओं को कहना चाहता हूं कि आंख से चश्मा हटाइए और जनता की आवाज को अपने कानों से सुनिए। ना वो लोग देखते हैं और ना सुनते हैं वे गूंगे-बहरे हैं। वहीं, केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि 20 सालों में बिहार में हुए विकास कार्यों का हिसाब गृह मंत्री ने गोपालगंज की सभा में दिया।

उनके (लालू यादव) जमाने में बिहार में सड़क नहीं थी, अब सड़क है। ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड, फोर लेन पटना-सासाराम और आरा होते हुए कॉरिडोर निर्माण की मंजूरी भी मिल गई है। पहले बिहार में स्कूल जर्जर थे, सड़कें नहीं थीं, बिजली नहीं थी, नलों में पानी नहीं था, गुंडाराज था, जंगलराज था, रोजगार नहीं था, पलायन हो रहा था। उन्होंने कहा कि देश की 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से बाहर निकल चुकी है और बिहार में भी लाखों लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं। बिहार में रोजगार के कई नए अवसर खुले हैं।

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया