लाइव न्यूज़ :

नित्यानंद आश्रम भूमि विवाद: CBSE ने की DPS स्कूल की मान्यता रद्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2019 17:19 IST

सीबीएसई ने एक आदेश में कहा कि गुजरात सरकार द्वारा दी गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अहमदाबाद के बाहर हीरापुर स्थित स्कूल ने ‘‘फर्जी एनओसी’’ के जरिए सीबीएसई की मान्यता हासिल की। इस रिपोर्ट के आधार पर स्कूल की मान्यता ‘‘तत्काल प्रभाव से रद्द की’’ जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई ने दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की मान्यता रद्द कर दी।रिपोर्ट में कहा गया है कि अहमदाबाद के बाहर हीरापुर स्थित स्कूल ने ‘‘फर्जी एनओसी’’ के जरिए सीबीएसई की मान्यता हासिल की।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विवादास्पद स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद के आश्रम के लिए भूमि पट्टे पर देकर सरकारी नियमों का उल्लंघन करने के मामले में यहां पास में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की मान्यता रद्द कर दी।

सीबीएसई ने एक आदेश में कहा कि गुजरात सरकार द्वारा दी गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अहमदाबाद के बाहर हीरापुर स्थित स्कूल ने ‘‘फर्जी एनओसी’’ के जरिए सीबीएसई की मान्यता हासिल की। इस रिपोर्ट के आधार पर स्कूल की मान्यता ‘‘तत्काल प्रभाव से रद्द की’’ जाती है।

बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को 2020 की बोर्ड परीक्षा में बैठने और नौवीं एवं 11वीं कक्षा के छात्रों को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त निकवर्ती स्कूलों में स्थानांतरित करने की अनुमति दी। आदेश में कहा गया, ‘‘स्कूल ने यह भी कहा है कि धार्मिक संस्था को दी गई जमीन स्कूल परिसर का हिस्सा नहीं है। यह बयान राज्य शिक्षा विभाग के जांच परिणाम के विपरीत है।’’

टॅग्स :सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया