लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड प्रदूषण गत एक साल में 125 प्रतिशत तक बढ़ा : अध्ययन

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली में अप्रैल 2020 से अप्रैल 2021 के दौरान एनओ-2 यानी नाइट्रोजन-डाई-ऑक्साइड के प्रदूषण स्तर में 125 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह दावा ग्रीनपीस इंडिया ने अपने अध्ययन में किया है। संगठन ने अपने अध्ययन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी सहित देश की आठ, सबसे अधिक आबादी वाले राज्यों की राजधानियों में एनओ-2 के स्तर का विश्लेषण किया।

अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक, सभी आठ राजधानियों- मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर और लखनऊ- में एनओ-2 प्रदूषण के स्तर में वृद्धि देखने को मिली लेकिन दिल्ली की आबोहवा में इस अवधि के दौरान ‘‘नाटकीय स्तर पर’’ इस प्रदूषक में वृद्धि देखने को मिली।

एनओ-2 खतरनाक प्रदूषक है जो वाहनों, जनरेटरों और औद्योगिक प्रक्रिया के दौरान ईंधन जलने से वातावरण में पहुंचता है। इसके संपर्क में आने से सभी उम्र के लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है और उनमें श्वांस एवं रक्तसंचार प्रणाली में विकार आने की आशंका बढ़ती है । अंतत: अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है एवं मृत्यु भी हो जाती है।

‘‘ बिहाइंड द स्मोक स्क्रीन : सैटेलाइट डाटा रिवील एयर पॉल्यूशन इन्क्रीज इन इंडियाज एट मोस्ट पॉपुलस स्टेट कैपिटल्स’’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘उपग्रह के आंकड़ों से खुलासा हुआ कि अप्रैल 2020 के स्तर के मुकाबले एनओ-2 प्रदूषण के स्तर में 125 प्रतिशत की वृद्धि हई है। विश्लेषण में संकेत मिला है कि खराब मौसम के दौरान यह वृद्धि ऐसी ही परिस्थिति में 2020 के मुकाबले कहीं अधिक (146 प्रतिशत) रही।’’

हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी की तुलना में अन्य राज्य राजधानियों की स्थिति बेहतर रही लेकिन वहां पर भी एनओ-2 प्रदूषण के स्तर में चिंताजनक वृद्धि देखने को मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में मुंबई में एनओ-2 प्रदूषक में 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि बेंगलुरु में 90 प्रतिशत, हैदराबाद में 69 प्रतिशत, चेन्नई में 94 प्रतिशत, कोलकाता में 11 प्रतिशत, जयपुर में 47 प्रतिशत, लखनऊ में 32 प्रतिशत एनओ-2 का स्तर अप्रैल 2020 के मुकाबले अप्रैल 2021 में बढ़ा।

ग्रीनपीस इंडिया के वरिष्ठ जलवायु प्रचारक अविनाश चंचल ने कहा, ‘‘ इन शहरों की वायु गुणवत्ता चिंताजनक है। इन शहरों के निवासी जीवाष्म ईंधन जलने की भारी कीमत चुका रहे हैं और यह जारी नहीं रह सकता। लोगों ने महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान साफ आसमान देखा और साफ हवा में सांस ली। हालांकि, यह महामारी का गैर इरादतन असर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां