लाइव न्यूज़ :

नीतीश सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला किया, सात अगस्त से खुलेंगे स्कूल, 16 से पहली से आठवीं कक्षा, जानें सबकुछ

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2021 22:21 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘ नौवी से दसवीं कक्षा 7 अगस्त से एवं पहली से आठवीं कक्षा 16 अगस्त से खुलेगी। कोचिंग संस्थान छात्रों की 50 प्रतिशत उपस्थिति (एक दिन छोड़कर) के साथ कार्य कर सकेंगे। ’’

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने 07 अगस्त से 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया है।विद्यालयों में बच्चों को कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी दी जाएगी।पटना शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कोविड प्रोटोकॉल के पालन का जायजा लिया।

पटनाः बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण में गिरावट देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूल खोलने का फैसला किया है। प्रदेश में नौवीं और दसवीं कक्षा के लिये जहां 7 अगस्त से कक्षायें शुरू होंगी वहीं पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिये 16 अगस्त से वर्ग का संचालन होगा।

सरकार ने 07 अगस्त से 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘ नौवी से दसवीं कक्षा 7 अगस्त से एवं पहली से आठवीं कक्षा 16 अगस्त से खुलेगी। कोचिंग संस्थान छात्रों की 50 प्रतिशत उपस्थिति (एक दिन छोड़कर) के साथ कार्य कर सकेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए दिनांक 07 अगस्त से 25 अगस्त तक सभी दुकानों को साप्ताहिक बंदी के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है। प्रतिबंधों के साथ सिनेमा हॉल एवं शॉपिंग मॉल भी खुलेंगे।’’ नीतीश ने कहा, ‘‘सार्वजनिक वाहनों को पूर्ण क्षमता के साथ चलने की अनुमति होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘विद्यालयों में बच्चों को कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। लोगों को अब भी कोविड संबंधी सावधानी बरतनी चाहिए।’’ इस बीच मुख्यमंत्री ने आज पटना शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कोविड प्रोटोकॉल के पालन का जायजा लिया।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हो गयी और 46 नए मामले सामने आये। प्रदेश में बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 365 थी । पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत के बादा से बिहार में बुधवार तक 9646 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 725023 लोग संक्रमित हुये हैं ।

टॅग्स :पटनाकोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं