लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए शीतला माता, बड़ी-छोटी पटनदेवी की पूजा अर्चना की

By भाषा | Updated: October 13, 2021 22:00 IST

Open in App

पटना, 13 अक्टूबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को नवरात्रा पर्व की महाअष्टमी के दिन पटना शहर के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर जाकर मां शीतला देवी, पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की।

इस दौरान पुरोहितों ने मंत्रोचार के साथ मुख्यमंत्री को विधिवत पूजा करायी। मुख्यमंत्री नीतीश ने मां शीतला देवी, मां बड़ी पटनदेवी एवं मां छोटी पटनदेवी से राज्य की सुख समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की।

उन्होंने पटना सिटी के मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर मां भगवती दुर्गा की भी पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री को मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा अंगवस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। पूजा अर्चना के दौरान शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार पटना रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम महाअष्टमी के दिन दर्शन करने के लिए यहां आते रहे हैं। पिछली बार कोरोना के कारण सबकुछ प्रतिबंधित था, जिसके कारण नहीं आ पाये थे। आज पुनः यहां आने पर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब