नीतीश ने लवलीना बोरगोहेन को शुभकामनाएं दी,

By भाषा | Updated: August 4, 2021 23:16 IST2021-08-04T23:16:08+5:302021-08-04T23:16:08+5:30

Nitish wishes Lovlina Borgohain, | नीतीश ने लवलीना बोरगोहेन को शुभकामनाएं दी,

नीतीश ने लवलीना बोरगोहेन को शुभकामनाएं दी,

पटना, चार अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक्यो ओलंपिक की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की बेटी लवलीना बोरगोहेन ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर मुक्केबाजी के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसपर हर भारतीय गौरवान्वित है। उन्होंने कहा,‘‘ लवलीना बोरगोहेन प्रगति की ऊॅचाई के शीर्ष पर पहुँचे और भारत का नाम रौशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है।’’

लवलीना को टोक्यो ओलंपिक के महिला वेल्टरवेट वर्ग (69 किग्रा) के सेमीफाइनल में तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nitish wishes Lovlina Borgohain,

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे