लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने नालंदा, नवादा, गया जिलों में गंगा उद्वह योजना के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया

By भाषा | Updated: October 12, 2021 23:28 IST

Open in App

पटना, 12 अक्टूबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नालंदा, नवादा और गया जिले के विभिन्न स्थलों पर जाकर गंगा उद्वह योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति का जमीनी जायजा लिया।

नवादा जिले के मोतनाजे जाकर नीतीश ने इस योजना के अंतर्गत जारी कार्यों का निरीक्षण करने के साथ वहां योजना के तहत जल भंडारण के लिए निर्माणाधीन टैंक सह पंप हाउस का जायजा लिया।

इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यहां से राजगीर एवं नवादा के लिए गंगा जल की आपूर्ति की जायेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा जल उद्वह योजना एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से राजगीर, गया, बोधगया एवं नवादा के लोगों को गंगा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

नीतीश ने जिले के अंतर्गत तेतर जाकर तेतर जलाशय, अर्दन बांध के निर्माणाधीन कार्य की भी जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने गया जिला स्थित अवगिल्ला मानपुर में निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र के विभिन्न अवयवों एवं जल भंडारण के लिए टैंक का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान जल शोधन प्रक्रिया और गया तथा बोधगया के लिए जलापूर्ति योजना की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर के पास निर्माणाधीन रबर बांध की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फल्गु नदी में प्रवाहित होने से पहले शहर के गंदे पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से स्वच्छ करने की व्यवस्था करें।

स्थल निरीक्षण के दौरान नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर