सोनिया को भारत रत्न देने की मांग पर नीतीश ने तंज कसा

By भाषा | Updated: January 6, 2021 21:27 IST2021-01-06T21:27:31+5:302021-01-06T21:27:31+5:30

Nitish tightens his demand for Bharat Ratna to Sonia | सोनिया को भारत रत्न देने की मांग पर नीतीश ने तंज कसा

सोनिया को भारत रत्न देने की मांग पर नीतीश ने तंज कसा

पटना, छह जनवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग को लेकर बुधवार को तंज कसा।

पुलिस मुख्यालय में विधि व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर नीतीश ने कहा कि केंद्र में इस सरकार से पहले संप्रग दो बार सत्ता में रही और उन्हें तभी यह सम्मान ले लेना चाहिए था।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन लोगों के पास पहले ही सरकार थी । जो आज मांग कर रहे हैं पहले ही दिलवा देते।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस सुझाव के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा, ‘‘सभी को मांग उठाने का अधिकार है।’’

कांग्रेस विधायकों में टूट की चर्चा को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर नीतीश ने कहा, ‘‘हम तो अपने काम में लगे रहते हैं । इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nitish tightens his demand for Bharat Ratna to Sonia

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे