लाइव न्यूज़ :

तारापुर उपचुनाव में जीत के लिए नीतीश ने मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 01:18 IST

Open in App

पटना, आठ दिसंबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल में संपन्न बिहार विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनावों के दौरान राजग के उम्मीदवारों को हराने के प्रयास में जुटे अपने विरोधियों की बुधवार को आलोचना की। दोनों सीटें जदयू के हिस्से में आयी हैं।

मुंगेर जिले के तारापुर में स्थित जल संसाधन विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में नीतीश ने कहा, ‘‘मैंने आप लोगों को आश्वस्त किया था कि चुनाव के बाद यहां की समस्याएं जानने के लिए जरुर आऊंगा। मैं आज आपलोगों के बीच हूं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में हुए उपचुनाव में किस तरह का हिसाब किताब चल रहा था, यह सभी को मालूम है। राजग को हराने के लिए कुछ लोग लगे हुए थे लेकिन जनता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

जन संवाद कार्यक्रम को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी और तारापुर के विधायक राजीव कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।

तारापुर उपचुनाव में जदयू ने अपने निकटतम राजद प्रतिद्वंद्वी को मामूली अंतर से हराकर सीट बरकरार रखी थी।

जदयू विधायक मेवा लाल चौधरी की कोरोना महामारी से मौत के कारण तारापुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं