लाइव न्यूज़ :

राजग को बहुमत मिलने पर नीतीश ने जनता का आभार जताया, प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: November 11, 2020 20:49 IST

Open in App

पटना, 11 नवंबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिलने पर बुधवार को जनता का आभार प्रकट किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे सहयोग के लिये उन्हें धन्यवाद दिया ।

बिहार चुनाव के परिणाम आने के बाद पहली प्रतिक्रिया में नीतीश कुमार ने यह बात कही ।

नीतीश ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ जनता मालिक है। उन्होंने राजग को जो बहुमत प्रदान किया, उसके लिए जनता-जनार्दन को नमन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल रहे सहयोग के लिए उनका धन्यवाद करता हूँ।’’

बिहार विधानसभा चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबले में विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर कब्जा कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आई ।

भाजपा की 74 और जदयू की 43 सीटों के अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन साझीदारों में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को चार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार सीटें मिलीं। वहीं, विपक्षी महागठबंधन में राजद को 75, कांग्रेस को 19, भाकपा माले को 12 और भाकपा एवं माकपा को दो-दो सीटों पर जीत मिली।

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए अपनी सभाओं में कहा था कि अगर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन दोबारा सत्ता में आया तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष कदमों से बिहार आगे बढ़ेगा और विकसित राज्यों में शुमार होगा ।

उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के विकास के लिए काम किया है और बिहार के विकास के लिए विशेष मदद की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नीतीश कुमार को अपना ‘मित्र और भावी मुख्यमंत्री’ कह कर संबोधित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं