लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने बधाई संदेश के लिए भूटान के राजा को धन्यवाद कहा

By भाषा | Updated: December 16, 2020 21:20 IST

Open in App

पटना, 16 दिसंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य का मुख्यमंत्री चुने जाने पर बधाई देने के लिए भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग का शुक्रिया अदा किया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भूटान के राजा ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कुमार को बधाई दी और उनके स्वस्थ, खुशहाल और सफल जीवन की कामना की।

अपने पत्र में राजा ने कहा कि भूटान के लोगों के लिए बिहार बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि बौद्ध धर्म के कारण बिहार और भूटान के बीच आपसी जुड़ाव है। राजा ने कहा कि भूटान के लोग बिहार के विकास और समृद्धि के लिए कामना करते रहेंगे।

भूटान मुख्य रूप से एक बौद्ध देश है और पड़ोसी देश के लोग बिहार के बोधगया में महाबोधि मंदिर आते हैं।

बधाई संदेश के लिए भूटान के राजा और प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘आपकी शुभकामनाओं से बिहार के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में हमें मदद मिलेगी।’’

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि बिहार के विकास से क्षेत्र में शांति और समृद्धि आएगी इससे आगे भारत और भूटान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों