लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने कांग्रेस पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: February 24, 2021 01:54 IST

Open in App

पटना, 23 फरवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब की दुकान खुलवाने की बात करने वाले कांग्रेस के लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के समय अपने को मादक पेय एवं नशीले पदार्थों से दूर रखने का वचन देते हैं।

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के प्रथम दिन 19 फरवरी को बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद के संयुक्त सत्र के दौरान राज्यपाल फागू चौहान के अभिभाषण पर चर्चा के बाद मंगलवार को सरकार की ओर से जवाब देते हुए नीतीश ने कहा कि प्रदेश में शराब की दुकान खुलवाने की बात करने वाले कांग्रेस के लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के समय अपने को मादक पेय एवं नशीले पदार्थों से दूर रखने का वचन देते हैं।

उन्होंने कहा कि बापू के विचारों के खिलाफ बोल रहे ये लोग यह भूल गए हैं कि सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किए जाने के बाद एक अप्रैल 2016 से प्रदेश में शराबबंदी लागू की गयी और आज उसके विरोध में बोल रहे हैं।

नीतीश ने कहा कि कांग्रेस में सदस्यता ग्रहण के समय सदस्यता फार्म पर हस्ताक्षर कर वे वचन देते कि वे अपने को मादक पेय एवं नशीले पदार्थों से दूर रखते हैं। ऐसे में कांग्रेस ही जाने कि उसके कैसे कैसे लोग सदस्य बने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह