लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से आक्सीजन आपूर्ति को लेकर की बात

By भाषा | Updated: April 28, 2021 00:36 IST

Open in App

पटना, 27 अप्रैल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री से आक्सीजन आपूर्ति को लेकर उनकी फोन बात हुई है, उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है।

पटना के एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम कोविड-19 से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान नीतीश ने कहा, ‘‘ओडिशा के मुख्यमंत्री से मेरी आक्सीजन आपूर्ति को लेकर कल दूरभाष पर वार्ता हुयी है। उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है। केन्द्र की सहायता मिल रही है लेकिन इसके अलावा हम लोग अपनी तरफ से और क्या कर सकते हैं, उसके लिये हमेशा तत्पर रहें। हर हालत में लोगों का बचाव करना जरूरी है।’’

बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोरोना संक्रमितों के इलाज में किसी प्रकार की कोई कोताही न हो, इस पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि समस्या को कैसे कम किया जा सकता है, इस पर सकारात्मक रवैये के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि लोग बचाव के लिये पूरी तरह सचेत रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना वायस के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। आप सभी सक्रिय रहेंगे तो लोग नियंत्रित रहेंगे, आवागमन सीमित होगा और कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार कम से कम होगा। कल हमने पटना शहर में भीड़-भाड़ की स्थिति, कोरोना प्रोटोकाल का पालन, लोगों को मास्क पहनना आदि को लेकर जायजा लिया था।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जांच की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ टीकाकरण की गति बढ़ायें। उन्होंने कहा कि एक मई से 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों का भी टीकाकरण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुफ्त टीकाकरण करायेगी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर पूरी तैयारी रखें और बचे हुये पुलिसकर्मियों का टीकाकरण अवश्य करायें।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने जिले की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया, साथ ही जरूरी सुझाव भी दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में इलाज की पूरी व्यवस्था रखें, अनुमण्डल स्तर पर भी इलाज की पूरी तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान को निर्दिष्ट कोविड अस्पताल के रूप में परिणत करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग