लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने कहा - बख्तियारपुर का नाम नहीं बदला जाएगा

By भाषा | Updated: September 14, 2021 00:59 IST

Open in App

पटना, 13 सितम्बर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर शहर का नाम बदलने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हरि भूषण ठाकुर की खिंचाई की।

बख्तियारपुर शहर राजधानी पटना से करीब 50 किलोमीटर दूर है।

‘‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब नीतीश कुमार से भाजपा विधायक की बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘‘नीतीश नगर’’ करने की मांग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ये फालतू बात है, बख्तियारपुर का नाम क्यों बदला जायेगा। मेरा जन्म स्थान बख्तियारपुर है। बख्तियारपुर के बारे में कुछ लोग बिना मतलब की बात करते रहते हैं।’’

भाजपा विधायक ने हाल में पटना में मीडियाकर्मियों से कहा था कि चूंकि बख्तियारपुर मुख्यमंत्री का जन्म स्थान है इसलिए इसका नाम बदलकर ‘‘नीतीश नगर’’ कर दिया जाना चाहिए। भाजपा विधायक ने कहा था कि बख्तियारपुर का नाम कुतबुद्दीन ऐबक के सैन्य जनरल बख्तियार खिलजी के नाम पर रखा गया है जिन्होंने प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया था। खिलजी लुटेरा था इसलिए शहर का नाम बदलना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल