लाइव न्यूज़ :

संजय राउत के बयान पर बोले नीतीश, हम ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते

By भाषा | Updated: July 19, 2021 20:34 IST

Open in App

पटना, 19 जुलाई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवसेना नेता संजय राउत के जनसंख्या नीति को लेकर दिए गए बयान पर सोमवार को कहा कि वह ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं।

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान जनसंख्या नीति को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत के बिहार में भाजपा से नीतीश कुमार सरकार से समर्थन वापस लेने की मांग को लेकर पूछे गये सवाल पर नीतीश ने कहा, ‘‘हम ऐसे लोगों की बातों का नोटिस नहीं लेते हैं। ’’

उन्होंने कहा, '' दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले को जब हम लोगों ने सीबीआई को दिया था, उस समय भी ये लोग ऐसी ही बात करते थे। ऐसे लोगों की बात पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है।''

उल्लेखनीय है कि संजय राउत ने जनसंख्या नियंत्रण पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्तावित मसौदा विधेयक का स्वागत करते हुए हाल में कहा था कि अगर जदयू नेता इस विधेयक का विरोध करते हैं तो भाजपा को बिहार में नीतीश कुमार सरकार से समर्थन वापस लेना चाहिए।

नीतीश ने कहा कि उन्होंने पिछले सोमवार को ही जनसंख्या नीति को लेकर कहा था कि इसको लेकर क्या करना चाहिए जो सबसे असरदार होगा और महिलाओं को शिक्षित करने से जनसंख्या पर नियंत्रण करने में सहूलियत होती है।

दिल्ली की सीमा पर लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा कि ये कुछ राज्यों की बात है। कुछ इलाकों में नए कृषि कानून को लेकर विरोध है। हालांकि, कोरोना के दौर में निरंतर आंदोलन करना ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कृषि नीति, किसी के खिलाफ नहीं है लेकिन कई इलाकों के लोगों के मन में इसको लेकर अलग-अलग भावना है तो फिर से बातचीत कर इसका समाधान निकाला जाना चाहिए।

वहीं, मंत्रियों के फोन टैपिंग के संबंध में पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा कि ये सब अच्छी बात नहीं है। किसी को इस तरह परेशान करना ठीक नहीं है।

तेल की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिये टैक्स कम करने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा, '' दाम तो बढ़ रहा है और आप लोग जो सुझाव दे रहे हैं तो इस पर परामर्श किया जा सकता है। आपस में पहले हमलोग बात करेंगे, उसके बाद क्या रास्ता है, किस तरह से लोगों को राहत मिल सकती है, इस पर गौर करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए