लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने अखिलेश के ‘भाजपा का टीका’ बयान पर जतायी आपत्ति

By भाषा | Updated: January 5, 2021 18:00 IST

Open in App

पटना, पांच जनवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ‘भाजपा का टीका’ वाले बयान पर आपत्ति जतायी है।

कुमार ने कहा कि लगता है समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह की टिप्पणी की।

कुमार ने कहा कि बिहार सरकार टीका उपलब्ध हो जाने पर राज्य के लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए तमाम कदम उठा रही है।

अखिलेश यादव के विवादास्पद बयान के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, ‘‘बोलने से खबर छपती है इसलिए कुछ लोग बोलते रहते हैं। कौन क्या बोलता है मेरी उसमें दिलचस्पी नहीं है।’’

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि पहले भाजपा नेताओं को टीके की खुराक लेनी चाहिए। बाद में अखिलेश ने स्पष्ट किया कि उन्होंने टीका बनाने वाले किसी भी वैज्ञानिक का अपमान नहीं किया है। अखिलेश ने कहा था, ‘‘मैंने किसी भी वैज्ञानिक या टीका बनाने में मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति पर सवाल नहीं खड़ा किया है। हमने सिर्फ भाजपा पर सवाल खड़ा किया है, क्योंकि इस पार्टी ने जैसे फैसले लिए हैं, उन पर जनता को भरोसा नहीं है।’’

कुमार ने कहा कि बिहार सरकार केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य के लोगों के टीकाकरण के लिए तैयारियां कर रही है और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों या स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जनता दरबार कार्याक्रम भी शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, जिसे कुछ समय पहले बंद कर दिया गया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। हम कोविड-19 की स्थिति के सुधरने का इंतजार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर