नीतीश ने बिहार के पूर्व राज्यपाल रामा जोइस के निधन पर शोक जताया
By भाषा | Updated: February 16, 2021 13:00 IST2021-02-16T13:00:40+5:302021-02-16T13:00:40+5:30

नीतीश ने बिहार के पूर्व राज्यपाल रामा जोइस के निधन पर शोक जताया
पटना, 16 फरवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एम रामा जोइस के निधन पर शोक प्रकट किया है।
बिहार सरकार ने जोइस के सम्मान में मंगलवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ‘‘एम रामा जोइस बिहार के साथ-साथ झारखंड के भी राज्यपाल रह चुके थे। वे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रहे थे। जोइस ने कई किताबें लिखी थीं। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक तथा विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है।’’
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।