लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश से मिले तेजस्वी, इस पद को लेकर अटकलबाजी बाजार में गरमाया मुद्दा

By भारती द्विवेदी | Updated: July 27, 2018 12:03 IST

Bihar Politics Nitish meets Tejaswi Controversy: बैठक के दौरान तेजस्वी ने नीतीश कुमार से विधानसभा की पुरानी परंपरा का हवाला देते हुए सीट की मांग की है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 जुलाई: बिहार में डिप्टी स्पीकर का पद खाली है। इस लेकर बिहार में सियासत शुरू हो गई है। नीतीश कुमार ने इस मामले को लेकर बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सत्ताधारी पार्टी के अलावा कांग्रेस, राजद, वाम दल के सदस्य भी शमिल हुए थे। डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। तेजस्वी चाहते हैं कि ये पद उनकी पार्टी के पास जाए। बैठक के दौरान तेजस्वी ने नीतीश कुमार से विधानसभा की पुरानी परंपरा का हवाला देते हुए सीट की मांग की है।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में पिछले एक साल से डिप्टी स्पीकर का पद खाली है। पुरानी परंपरा की बात करें तो ये पद हमेशा ही विपक्ष के पास होती है। वहीं सीएम नीतीश ने भी विपक्ष को भरोसा दिलाया है कि अगले सत्र में वो उनकी मांग को पूरी करेंगे। 

फिलहाल बिहार की सियासत में मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले के लेकर बवाल मचा हुआ है। विपक्ष नेता तेजस्वी इस मुद्दे पर नीतीश कुमार को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्य अभियुक्त बृजेश ठाकुर, नीतीश कुमार और सुशील मोदी का करीबी है। सुशील मोदी ही उनको संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बृजेश ठाकुर के अलावा कई और नेता भी इसमें शामिल हैं। तेजस्वी ने कहा कि इस संवेदनशील मामले की जांच अदालत की निगरानी में ही होनी चाहिए। 

दरअसल, हाल ही में मुम्बई की संस्थान टाटा साइंस ऑफ इंस्टीट्यूट ने बिहार के शेल्टर होम को लेकर एक सोशल ऑडिट रिपोर्ट पेश किया था। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ था कि मुजफ्फरपुर के बालिक गृह में बच्चियों के साथ यौन शोषण किया गया है। फिर लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें 29 लड़कियों के साथ यौन शोषण की बात की पुष्टि हुई। मामला बढ़ने के बाद राज्य के समाज कल्याण विभाग 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। जिसमें से दस गिरफ्तार हो चुके हैं, एक आरोपी अब भी फरार है।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :बिहारनितीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत