लाइव न्यूज़ :

नीतीश सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं

By भाषा | Updated: November 12, 2020 18:52 IST

Open in App

पटना, 12 नवंबर नीतीश कुमार अगले सप्ताह चौथे कार्यकाल के लिए बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, लेकिन शपथ ग्रहण की तिथि को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह सोमवार को शपथ लेंगे। उसी दिन 'भैया दूज' त्योहार मनाया जाएगा, जिसे शुभ दिन माना जाता है। नीतीश के एक करीब सहयोगी ने कहा कि वे अगले सप्ताह चौथे कार्यकाल के लिए बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, लेकिन तिथि को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

नीतीश, नवनिर्वाचित विधायकों और अपनी पार्टी जद (यू) के अन्य पदाधिकारियों से मिलने आज पटना स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय पहुंचे।

राजभवन के सूत्रों ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह कब होगा, इसके बारे में उन्हें कोई संवाद नहीं मिला है।

नीतीश कुमार को दोबारा शपथ ग्रहण लेने से पहले उन्हें राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपना होगा।

राजग के नवनिर्वाचित विधायकों की औपचारिक बैठक अभी नहीं हुई है और राजग ने उन्हें अपना नेता औपचारिक रूप से घोषित नहीं किया है।

हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने नीतीश को मुख्यमंत्री के रूप में समर्थन दिया है।

इस बीच, मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बृहस्पतिवार को राजभवन जाकर विधानसभा चुनाव में विजयी उम्मीदवारों की सूची राज्यपाल को सौंपी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन