लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर में भाषण बाधित होने पर नीतीश ने आपा खोया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:15 IST

Open in App

मुजफ्फरपुर (बिहार), 29 दिसंबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मुजफ्फरपुर में एक जनसभा के दौरान शोर-शराबा कर रहे लोगों की ओर मीडिया का ध्यान जाने के बाद नाराज हो गए और कुछ देर के लिए अपना आपा खो दिया।

नीतीश 22 दिसंबर से ‘समाज सुधार अभियान’ के तहत राज्य का दौरा कर रहे हैं और शराब/नशा, दहेज और बाल विवाह के दुष्परिणाम गिनाते हुए इन बुराइयों के खिलाफ जनसभाएं कर रहे हैं।

इसी अभियान के तहत बुधवार को मुजफ्फरपुर में आयोजित एक जनसभा में मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान कुछ लोगों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया और उसे सुनकर मीडियाकर्मी भी उनकी ओर बढ़ चले।

इस घटना को लेकर नीतीश ने अपना आपा खो दिया और मंच से कहा कहा, ‘‘अरे आपलोग क्या कर रहे हैं भाई। ये क्या कर रहे हैं आपलोग फोटो...। ये मीडिया वाले किधर जा रहे हैं। आप लोगों को समाज सुधार अभियान से नफरत है। अगर नफरत है तो यहां से चले जाईए बाहर। आप ये कौन सा काम कर रहे हैं। कौन क्या बोलता है बोलने दीजिए। क्या आप समाज को नहीं जानते हैं, क्या आदमी का स्वभाव है कि वह सौ प्रतिशत ठीक हो सकता है। कभी सौ प्रतिशत ठीक नहीं हो सकता है, इसी के लिए तो अभियान चलाना है। इसके लिए ही तो हम अभियान चला रहे हैं।’’

नीतीश ने बेहद खिन्न होकर कहा, ‘‘तो कहां बीच में लोग बात सुन रहे हैं और मेरे पीछे में जाकर हो हो कर रहे हैं। अगर किसी को समाज सुधार से मतलब नहीं है तो यहां पर आने की जरूरत क्या है।’’

पुलिस के अनुसार, स्थानीय स्तर के कुछ निर्वाचित प्रतिनिधि मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने आए थे और मंच से कुछ दूरी पर रोके जाने पर उत्तेजित हो गए। हालांकि पुलिस ने उनके बात कर उन्हें शांत करा लिया था।

नीतीश ने अपने संबोधन में आगे कहा, ‘‘क्या आज आपने महिलाओं की बात नहीं सुनी। किस-किस रूप से महिलाओं में जागृति आ रही है। महिलाओं में जागृति आ रही है और आप पुरूष हैं तो क्या आपमें जागृति नहीं आएगी। क्या केवल महिलाओं में जागृति के लिए हम यह अभियान चला रहे हैं? पुरूषों में भी जागृति आनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपको कोई शिकायत है तो जब मैं समारोह पूरा कर लूं तो मुझसे मिलें।’’

उक्त बातें खत्म करने के बाद नीतीश ने शराब पीने, कम उम्र में लड़कियों की शादी करने और दहेज की बुराइयों पर जोर देते हुए अपना भाषण फिर से शुरू किया।

गौरतलब है कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी की नीतीश का फैसला दीपावली के आसपास नवंबर में जहरीली शराब कांड में 40 से अधिक लोगों की मौत के बाद से विवादों में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित