लाइव न्यूज़ :

बिहार: CM नीतीश फिर करने जा रहे सूबे की यात्रा, सरकार की उपलब्धियों की जुटाएंगे जानकारी!

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2018 18:34 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस यात्रा की शुरुआत चंपारण से होने वाली है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बगहा से अपनी यात्रा का आगाज करेंगे।

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से राज्य में यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यह यात्रा बुधवार से शुरू होगी और इस यात्रा का मकसद है जनता की समस्या को देखना और सरकारी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना। मुख्यमंत्री इससे पहले भी लगभग दर्जन भर यात्रा कर चुके हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस यात्रा की शुरुआत चंपारण से होने वाली है। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बगहा से अपनी यात्रा का आगाज करेंगे। नीतीश कुमार की इस यात्रा की खासियत यह है कि वह इस बार अपनी यात्रा में कहीं रात्रि विश्राम नहीं करेंगे और रोज रात को मुख्यालय पटना लौट आएंगे। 

नीतीश अपनी इस यात्रा में जनता की समस्या को नजदीक से देखेंगे। मुख्यमंत्री की यह यात्रा हेलिकॉप्टर से होगी और वो विश्राम पटना में ही करेंगे। बताया जाता है कि हर जिला में योजनाओं की समीक्षा करने के बाद जनता से रूबरू होकर वो हेलिकॉप्टर से उसी दिन वापस पटना लौट आएंगे। नीतीश कुमार की इस यात्रा से एनडीए बेहद उत्साहित है। 

यहां उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इससे पहले 12 जुलाई, 2005 को न्याय यात्रा, 9 जनवरी 2009 को विकास यात्रा, 17 जून, 2009, धन्यवाद यात्रा, 25 दिसंबर, 2009 को प्रवास यात्रा, 28 अप्रैल, 2010 को विश्वास यात्रा, 09 नवंबर, 2011 को सेवा यात्रा, 19 सितंबर, 2012 को अधिकार यात्रा, 05 मार्च, 2014 को संकल्प यात्रा, 13 नवंबर, 2014 को संपर्क यात्रा, समेत 2016 में समीक्षा यात्रा और 2017 में विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा कर चुके हैं। 

ऐसे में नीतीश कुमार की इस यात्रा को मूल्यांकन यात्रा के तौर पर भी देखा जा रहा है। चूंकि आने वाले दिनों में बिहार में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के भी चुनाव होने हैं, ऐसे में ये माना जा रहा है कि नीतीश कुमार अपनी इस यात्रा में सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी लेंगे और कोई कोर-कसर हो तो उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव