लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार जींद के कार्यक्रम में शरीक नहीं होंगे :जद(यू)

By भाषा | Updated: September 12, 2021 00:16 IST

Open in App

पटना, 11 सितंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने शनिवार को यह स्पष्ट कर दिया कि वह इस महीने की आखिर में हरियाणा के जींद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शरीक नहीं होंगे।

इस बारे में यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री काफी व्यस्त हैं इसलिए वह 25 सितंबर को जींद की यात्रा नहीं कर सकेंगे, हालांकि, जद(यू) राष्ट्रीय महासचिव के. सी. त्यागी को अपने प्रतिनिधि के तौर पर वहां भेजेगा।

ललन ने कहा, ‘‘कार्यक्रम का आयोजन पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर किया जा रहा है, जिनका मुख्यमंत्री व्यक्तिगत तौर पर सम्मान करते हैं। ’’

जद(यू) प्रमुख ने कहा, ‘‘लेकिन राज्य में स्थिति चुनौतियों से भरी हुई है। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की तैयारी करनी है। बाढ़ राहत कार्य किया जाना है। इन हालात में कुमार राज्य से बाहर नहीं जा सकेंगे। यदि जरूरत हुई तो वह नयी दिल्ली की संक्षिप्त यात्रा पर जा सकते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला अपने पिता एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ किसान महापंचायत का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और शिरोमणि अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल के शरीक होने की उम्मीद है।

चौटाला ने शुरूआत में दावा किया था कि नीतीश ने बैठक में अपनी उपस्थिति रहने की पुष्टि की है । उल्लेखनीय है कि भाजपा नीत राजग का जद(यू) हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया