लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार जल्द छोड़ेंगे बिहार, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिया संकेत, तेजस्वी की होगी ताजपोशी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2023 20:02 IST

जगदानंद सिंह ने कहा कि जिस तरह लालू यादव के सहयोग और समर्थन से एचडी देवेगौड़ा वर्ष 1996 में देश के प्रधानमंत्री बने थे, उसी तरह अब नीतीश कुमार को आशीर्वाद दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार जल्द ही देश यात्रा पर निकलेंगे। नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है। जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार की मिट्टी में बहुत क्षमता है।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जल्द ही सत्ता की बागडोर संभाल लेंगें। इसका संकेत राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शुक्रवार को दिया है। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का आशीर्वाद मिला हुआ है और वे जल्द ही देश का नेतृत्व करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जल्द ही देश यात्रा पर निकलेंगे। दरअसल, काफी दिनों से यह बातें हो रही हैं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद छोड़कर देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए विपक्षी एकता को आगे बढ़ाएंगे। ऐसे में बिहार में कमान तेजस्वी यादव को मिल सकती है। 

जगदानंद सिंह ने कहा कि जिस तरह लालू यादव के सहयोग और समर्थन से एचडी देवेगौड़ा वर्ष 1996 में देश के प्रधानमंत्री बने थे, उसी तरह अब नीतीश कुमार भी लालू ने आशीर्वाद दे दिया है। उन्होंने कहा कि लालू एक कर्मठ नेता हैं। जब उन्होंने नीतीश को टीका लगा दिया है तो नीतीश जल्द ही देश की यात्रा पर निकल जाएंगे।

भले ही लालू की ओर से लगाया गया, वह टीका दिख नहीं रहा हो, लेकिन आज नहीं तो कल किसी न किसी को जाना ही है तो नीतीश कुमार जाएंगे। पत्रकारों ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष से जब यह पूछा कि क्या नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है। जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार की मिट्टी में बहुत क्षमता है।

महात्मा गांधी ने यहीं से आंदोलन शुरू किया, जेपी ने यहीं से आंदोलन किया। बिहार के लालू प्रसाद यादव ने देवेगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल को प्रधानमंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने नीतीश कुमार को दही का टीका लगाकर आशीर्वाद दिया है। वह टीका दिखता नहीं है, लेकिन अभी भी नीतीश कुमार के माथे पर लगा हुआ है।

लालू प्रसाद यादव जैसे नेता ने जिसे आशीर्वाद दे दिया उसे प्रधानमंत्री बनने से कौन रोक सकता है। लालू प्रसाद ने सच्चे मन से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया है। उनका आशीर्वाद जरूर पूरा होगा। इसके साथ ही अमित शाह पर तंज कसते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि हम और हमारी पार्टी 'हे राम' में विश्वास करते हैं 'श्रीराम' में नहीं।

हमारे हृदय में राम है पत्थर या मंदिरों में नहीं। उन्होंने कहा कि श्री राम ना तो अयोध्या में है और ना ही लंका में बल्कि श्री राम शबरी की कुटिया में रहते हैं। वो आज भी वहां मौजूद हैं। अब श्रीराम वाले लोग उन्हें अपनी दिल से निकाल कर मंदिरों में बैठा रहे हैं। 

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया