लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर नीतीश कुमार ने बिहार के स्वास्थ्य अधिकारियों को किया आगाह

By भाषा | Updated: November 28, 2021 23:01 IST

Open in App

पटना, 28 नवंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के मद्देनजर राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

नीतीश कुमार ने रविवार को एक बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कोरोना वायरस के नए स्वरूप को लेकर चर्चा की और अपने विचार साझा किए।

उन्होंने अधिकारियों को विदेश से राज्य में आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने और किसी में भी लक्षण दिखने पर नमूनों की त्वरित जांच करने के निर्देश दिए।

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामले प्रमुख रूप से दक्षिण अफ्रीका के अलावा ब्रिटेन और बेल्जियम में सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों के कोविड-19 रोधी टीकाकरण पर जोर देते हुए कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, इसलिए लोगों को कोविड संबंधी मानदंडों और नियमों का पालन करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे