लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार सर्वसम्मति से राजग के नेता चुने गए, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण

By भाषा | Updated: November 15, 2020 15:32 IST

Open in App

पटना, 15 नवंबर जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार को रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेता चुन लिया गया और इसके साथ ही कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है ।

वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने बताया कि राजग की संयुक्त बैठक में नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता चुना गया ।

बैठक के बाद नीतीश कुमार राजभवन गए और राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा एवं पत्र पेश किया ।

नीतीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कल (सोमवार) को दोपहर बाद 4 से 4.30 बजे के बीच शपथ ग्रहण समारोह होगा । ’’

उन्होंने कहा कि अभी सभी घटक दलों के नेताओं के साथ हमने राज्यपाल को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के निर्णय के बारे में जानकारी दे दी ।

कुमार ने कहा, ‘‘ राज्यपाल महोदय ने मुझे मुख्यमंत्री मनोनीत किया है । ’’

उन्होंने कहा कि आगे राज्य का विकास हो, इसके लिये हम सभी मिलकर काम करेंगे । सभी लोग मिलकर हर क्षेत्र और हर तबके के विकास के लिये काम करेंगे ।

उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की बैठक होगी और उसमें तय होगा कि सदन की बैठक कब बुलानी है ताकि सदस्यों का शपथ ग्रहण हो सके । मंत्रियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कितने लोग शपथ लेंगे, यह भी तय हो जायेगा ।

यह पूछे जाने पर कि क्या सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री बनेंगे, कुमार ने कहा कि यह सब थोड़ी देर में तय हो जायेगा । राजनाथ सिंह ने भी उपमुख्यमंत्री के नाम के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उचित समय पर जानकारी दे दी जायेगी ।

इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास, एक अणे मार्ग पर राजग के घटक दलों की संयुक्त बैठक हुई ।

इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ राजनाथ सिंह, पार्टी के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस, हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी, वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी भी शामिल हुए ।

भाजपा के पर्यवेक्षक बनाये गए वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह पटना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री आवास गए । इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक को टाल दिया गया था जो सुबह 10 बजे होनी थी ।

राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि भाजपा विधायकों की बैठक में कटिहार से नवनिर्चाचित विधायक तारकेश्वर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया । उन्होंने बताया कि रेणु देवी को भाजपा विधायक दल का उपनेता चुना गया।

जद (यू) के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कल (सोमवार) का दिन बेहत शुभ है ।’’

इससे पहले जद (यू) विधायक दल की बैठक हुई । सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में नीतीश कुमार को पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया ।

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि वह उपमुख्यमंत्री पद के लिये कोई दावेदारी नहीं कर रहे हैं और उन्हें जो भी दायित्व दिया जायेगा, उसे पूरा करेंगे । उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर बिहार के सपने को साकार करने के लिये प्रतिबद्ध है ।

प्रेम कुमार ने कहा कि राजग में सर्वसम्मति से निर्णय कर लिया जायेगा कि कौन नेता होगा और कौन उपमुख्यमंत्री।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन