लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar-Tejashwi: बिहार की नई सरकार 2025 से पहले ही गिरेगी, मोदी ने कहा-लालू यादव की खराब तबीयत का फायदा उठाकर राजद को धोखा देंगे नीतीश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 10, 2022 15:31 IST

Nitish Kumar-Tejashwi yadav: भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्दे 17 साल का हमारा संबंध था, लेकिन आपने दोनों बार एक झटके में तोड़ दिया।बिहार की नयी सरकार 2025 में अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही गिर जाएगी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन का नेता चुने जाने के एक दिन बाद यह बात कही।

पटनाः भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर हमला किया। मोदी ने कहा कि कहा जा रहा है कि JDU को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। शिवसेना का उदाहरण दिया जा रहा है। शिवसेना हमारा सहयोगी दल थोड़ी था, वो वहां सत्ताधारी दल था।

हमने सहयोगी दल रहते हुए किसी पार्टी को नहीं तोड़ा। आपको हम तोड़ भी देते तो सरकार कैसे बनती। भाजपा ने आज तक किसी को धोखा नहीं दिया है। हमने नीतीश को एक बार नहीं पांच बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। 17 साल का हमारा संबंध था, लेकिन आपने दोनों बार एक झटके में तोड़ दिया।

भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना में कहा कि सफेद झूठ कि आरसीपी सिंह को बिना पूछे केंद्र में मंत्री बना दिया गया। अगर बिना पूछे मंत्री बना दिया गया तो 1.5 साल तक वे मंत्री कैसे बने रहे, आप (नीतीश) इतने ताकतवर थे कि एक दिन में उनको हटवा सकते थे।

भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि बिहार की नयी सरकार 2025 में अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही गिर जाएगी। मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ने और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन का नेता चुने जाने के एक दिन बाद यह बात कही।

मोदी ने यह भी कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को वोट देने वाली बिहार की जनता का अपमान किया है। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री मोदी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कुमार लालू प्रसाद यादव की खराब तबीयत का फायदा उठाकर राजद को धोखा देंगे।

‘‘उसे तोड़ने की कोशिश करेंगे।'' उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के जरिये ''षड़यंत्र'' रचे जाने के जदयू के आरोपों को खारिज कर दिया और दावा किया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार से मंजूरी लेने के बाद सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया था। भाजपा नेता ने चुटकी लेते हुए कहा, ''हम यह देखना चाहते हैं कि असली मुख्यमंत्री (राजद नेता) तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार की नयी सरकार किस तरह काम करती है। यह अगले चुनाव से पहले गिर जाएगी।'' 

टॅग्स :आरजेडीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं