लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी के सामने नीतीश ने राजद नेता सुधाकर सिंह को लिया निशाने पर, कहा- कोई मेरे खिलाफ बोलेगा तो वो पार्टी के नेता बनेगा जनता का नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: February 17, 2023 15:15 IST

कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि को लेकर कर्पूरी संग्रहालय में राजकीय समारोह के आयोजन के दौरान नीतीश ने सुधाकर को निशाने पर लिया। समारोह में राजद नेता तेजस्वी यादव समते कई मंत्री मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देसुधाकर पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि कौन क्या बोलता है उससे यह पूछिए कि कितना काम हुआ है। नीतीश ने कहा, किसी को पता है कि हमारी सरकार किसानों के हित में कितना काम कर रही है।

पटनाः  राजद नेता सुधाकर सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अक्सर निशाने साधते रहते हैं। सभा-सम्मेलनों में बिहार के किसी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री को टारगेट करते हैं, जिसपर जदयू कई बार जवाब दे चुकी है। इस बीच नीतीश कुमार ने खुद सुधाकर सिंह को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सामने जवाब दिया है। 

रिपोर्ट के मुताबिक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि को लेकर कर्पूरी संग्रहालय में राजकीय समारोह के आयोजन के दौरान नीतीश ने सुधाकर को निशाने पर लिया। समारोह में राजद नेता तेजस्वी यादव समते कई मंत्री मौजूद थे। मीडिया ने जब नीतीश से सुधाकर सिंह के बयानों को लेकर सवाल किया तो नीतीश ने दो टूक लहजे में कहा कि 'काहें किसी का नोटिस ले रहे हैं। किसी को पता है कि हमारी सरकार किसानों के हित में कितना काम कर रही है। राज्य में कितना विकास हुआ, उसको कुछ पता है।'

नीतीश ने आगे कहा कि कौन क्या बोलता है उससे यह पूछिए कि कितना काम हुआ है। कितना काम हो रहा है। बकौल मुख्यमंत्री- हमारा काम लोगों की सेवा करना है और उसके लिए हम रात-दिन काम करते रहते हैं। इस सरकार ने किसानों के हित में काम किया है...अगर कोई मेरे खिलाफ बोलेगा तो वो जनता का नेता नहीं बनेगा, किसी पार्टी का नेता बनेगा। 

नीतीश ने गर्म लहजे में कहा कि कृषि रोड मैप समेत अन्य क्षेत्रों में बहुत काम हुआ।  उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों का कोई मतलब नहीं है।गौरतलब है कि इससे पहले जयदू के प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह ने राजद विधायक सुधाकर सिंह को निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने से पहले अपनी हैसियत देखनी चाहिए। 

टॅग्स :नीतीश कुमारआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया