बिहार: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का निधन, नीतीश कुमार, सुशील मोदी ने दी श्रद्धांजलि
By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 15, 2018 15:56 IST2018-01-15T15:42:38+5:302018-01-15T15:56:03+5:30
केंद्र में मनमोहन सिंह सरकार में रघुनाथ को भारी उद्योग राज्यमंत्री बनाया गया था।

बिहार: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का निधन, नीतीश कुमार, सुशील मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के जाने-माने नेता रघुनाथ झा का रविवार (14 जनवरी) देर रात दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। रघुनाथ झा को श्रद्धांजली नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गहरा दुख प्रकट किया। रघुनाथ झा के परिजनों के मुताबिक, झा ने रविवार रात अंतिम सांस ली। वह काफी दिनों से बीमार थे और उनका इलाज दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। झा को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव का काफी नजदीकी माना जाता था।
झा के निधन की खबर सुनने के बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, "रघुनाथ झा एक कुशल राजनेता एवं कर्मठ समाजसेवी थे। उनके निधन से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक क्षेत्र को भी अपूरणीय क्षति हुई है।"
मुख्यमंत्री ने झा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों, अनुयायियोंएवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
शिवहर जिले के अंबाकला गांव के रहने वाले रघुनाथ झा का लंबा राजनीतिक जीवन रहा। वह छह बार विधायक और दो बार सांसद रहे हैं। वह बिहार सरकार में कई बार कई विभागों के मंत्री बने। केंद्र में मनमोहन सिंह सरकार में रघुनाथ को भारी उद्योग राज्यमंत्री बनाया गया था।