लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने कहा, "तेजस्वी यादव 2025 में संभालेंगे महागठबंधन की कमान"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 13, 2022 17:22 IST

नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि महागठबंधन 2025 का अगला विधानसभा चुनाव उनके चेहरे पर नहीं बल्कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के चेहरे पर लड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने आधिकारिक तौर पर तेजस्वी यादव को 2025 के लिए महागठबंधन का चेहरा बतायानीतीश कुमार ने साफ कहा कि 2025 में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव महागठबंधन का नेतृत्व करेंगेखुद को पीएम रेस के बाहर रखते हुए नीतीश ने कहा कि मन में पीएम पद की कोई अभिलाषा नहीं है

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले ही ऐसा बयान दिया है, जिससे यह कयास लग रहे हैं कि वो 2024 में विपक्ष के लिए लोकसभा चुनाव की खेमेबंदी करते हुए सीएम पद से नहीं हटने वाले हैं। जी हां, नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि साल 2025 में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादवमहागठबंधन का नेतृत्व करेंगे।

नीतीश कुमार के बयान का सीधा मतलब है कि मोजूदा समय में सियासत की बिसात पर बिछी हुई गोटियां अगर इसी तरह से रहती हैं तो महागठबंधन अगला विधानसभा चुनाव उनके चेहरे पर नहीं बल्कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के चेहरे पर लड़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में तेजस्वी यादव ही महागठबंधन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

महागठबंधन के विधायक दल की बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को तेजस्वी यादव के रूप में एक युवा चेहरा मिल गया है और वो राजद ही नहीं जदयू के साथ महागठबंधन के अन्य दलों को भी साथ लेकर चलेंगे और बिहार में सुशासन के राज को कायम रखेंगे। नीतीश कुमार ने मंगलवार को गठबंधन के सभी दलों के विधायकों की संयुक्त में में भी स्पष्ट कर दिया कि महागठंधन 2025 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। इस बैठक में राजद, जदयू समेत महागठबंधन के सभी सात सहयोगी दलों ने हिस्सा लिया।

इसके साथ ही नीतीश कुमार ने एक बार फिर खुद को पीएम रेस के बाहर रखते हुए कहा कि उनके मन में पीएम पद को लेकर कोई अभिलाषा नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा केवल एक और अंतिम लक्ष्य है कि 2024 में मुझे भाजपा को गद्दी से हटाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार केवल झठे प्रचार के बल पर लोगों को झूठे सपने दिखाकर ठग रही है। इसलिए समूचा विपक्ष एक होकर 2024 में जनता के बीच भाजपा की 'फूट डालो-राज करो' की नीति को उजागर करेगा और उन्हें सत्ता से बाहर करने का काम करेगा।

मालूम हो कि इससे पहले भी नीतीश कुमार ने नालंदा के रहुई में डेंटल कॉलेज के उद्घाटन के मौके पर तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य का नेतृत्वकर्ता कहा था। उन्होंने कहा था, "तेजस्वी जी हमारे हैं। हम बिल्कुल उन्हें आगे लेकर जाएंगे। बिहार के लिए, जनता के लिए मैं जो करना चाहता था, मैंने उसे कर लिया है, लेकिन मुझे अभी और भी बहुत कुछ करना है। नालंदा के लोग आप लोग एक-एक बात समझ लीजिए कि आपको भविष्य की, विकास की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि तेजस्वी यादव विकास के लिए जो काम कर रहे हैं, उसे वो हमेशा आगे बढ़ाते रहेंगे। हमें जो सेवा करनी थी, वो हमने कर दी है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवमहागठबंधनबिहारजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया