लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ के हिंदू राष्ट्र के खुले समर्थन पर नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, कहा- यह महात्मा गांधी के आदर्शों के खिलाफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2023 15:57 IST

हिंदू राष्ट्र को लेकर बिहार के सीएम ने कहा कि, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बात को छोड़कर किसी की बात को नहीं सुनना चाहिए। अगर कोई कुछ बोलता है तो समझिए कि वो देश को खत्म करना चाहता है। यह संभव नहीं है। अंत में गांधी जी की हत्या भी कर दी गयी।’’

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू राष्ट्र के योगी के समर्थन पर नीतीश से सवाल पूछा गया था।नीतीश ने कहा, इसकी अवधारणा महात्मा गांधी के आदर्शों के खिलाफ है।लोगों को जो बोलना है बोलते रहें, लोकसभा चुनाव में जनता फैसला करेगीः नीतीश

पटनाः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंदू राष्ट्र के खुले समर्थन पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि इसकी अवधारणा महात्मा गांधी के आदर्शों के खिलाफ है। हिंदू राष्ट्र के योगी के समर्थन पर नीतीश से सवाल पूछा गया था जिसपर उन्होंने कहा, ‘यह भारत देश है, यहां यह संभव नहीं है। विभिन्न धर्म को मानने वाले लोग यहां रहते हैं। इस देश के बारे में अगर कोई कुछ बोलता है तो उसका कोई महत्व नहीं है ।’ गौरतलब है कि एक निजी टीवी कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने हिंदू राष्ट्र के सवाल पर कहा था कि  'भारत एक हिन्दू राष्ट्र है...था...और रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाला हर नागरिक हिन्दू है। इसे धर्म, जाति और मजहब के हिसाब से नहीं देखना चाहिए।'

बिहार के सीएम ने कहा कि, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बात को छोड़कर किसी की बात को नहीं सुनना चाहिए। अगर कोई कुछ बोलता है तो समझिए कि वो देश को खत्म करना चाहता है। यह संभव नहीं है। अंत में गांधी जी की हत्या भी कर दी गयी।’’ नीतीश ने कहा, ‘‘बापू की बातों पर ही हमलोग आगे काम कर रहे हैं। उन्होंने जो देश के बारे में कहा है उसी को लेकर देश को आगे बढ़ना है। बाकी लोगों को जो बोलना है बोलते रहें, लोकसभा चुनाव में जनता फैसला करेगी।’’

प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा सरकार को किसान विरोधी बताने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग क्यों किसी के बयान का नोटिस ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ये सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और कृषि रोडमैप बनाकर कृषि के क्षेत्र में विकास के कई काम किए गए हैं। हर क्षेत्र में तरक्की हुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘समाधान यात्रा के दौरान हम घूमकर लोगों से बात कर रहे थे कि और क्या करने की जरुरत है। बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए हमलोग लगातार काम करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया जा रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘किसी को कुछ बोलना है वो बोलता रहे उस बयान का कोई मतलब नहीं। हमलोगों ने शुरू से ही कब क्या-क्या काम किया है, किन-किन क्षेत्रों में कितना काम किया है पता कर लें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शहर और गांव में कितना विकास हुआ है सब दिख रहा है। राज्य सरकार ने अपने संसाधनों के बल पर राज्य में विकास का काम किया है। कोई मेरे खिलाफ बोलेगा तो अपनी पार्टी का नेता बनेगा, जनता का नेता नहीं बनेगा। हमलोग साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जनता के हित में काम कर रहे हैं। हमलोगों के खिलाफ कोई बोलता है तो बोलता रहे। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं