लाइव न्यूज़ :

2024 में भाजपा को पटखनी देने का अरमान पाले नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, विपक्षी नेताओं की करेंगे गोलबंदी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2022 15:53 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली जाने से पहले विपक्षी एकजुटता के फॉर्मूले पर काम करने के लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से गुरुमंत्र लिया। दिल्ली जाने से पहले लालू-नीतीश की इस मुलाकात को सियासी हलके में बेहद अहम माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार विपक्षी गोलबंदी के लिए दिल्ली पहुंचे, मिलेंगे कई महत्वपूर्ण नेताओं सेदिल्ली रवानगी से पहले नीतीश कुमार ने पटना में लालू यादव से मुलाकात की लालू-नीतीश की मुलाकात को न केवल बिहार बल्कि राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में काफी अहम माना जा रहा है

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साल 2024 के आम चुनाव में भाजपा को 50 सीटों पर सिमटा देने का अरमान दिल में लिये आज दिल्ली की ओर कूच कर गये हैं। नीतीश ने दिल्ली जाने से पहले विपक्षी एकजुटता के फॉर्मूले पर काम करने के लिए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से गुरुमंत्र लिया। दिल्ली प्रवास के ठीक पहले नीतीश कुमार का लालू यादव से मिलना बेहद अहम माना जा रहा है।

सीएम नीतीश कुमार आज राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर पहुंचे तो इस दौरान राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार अगले दो-तीन दिनों तक दिल्ली में रहेंगे और इस दौरान विपक्षी दलों के कई नेताओं से उनकी मुलाकात तय है। नीतीश कुमार के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह व मंत्री अशोक चौधरी भी दिल्ली गये हैं।

हालांकि, कांग्रेस सोनिया गांधी के उपलब्ध नहीं होने के कारण नीतीश कुमार की उनसे मुलाकात नहीं हो पाएगी। लेकिन नीतीश कुमार और राहुल गांधी के बीच मुलाकात हो सकती है। इसके अलावे नीतीश कुमार अन्य विपक्षी नेताओं से भी भाजपा के खिलाफ एकजुटता के लिए रणनीति बनाएंगे। नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह ऐलान किया था कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा को 50 सीटों पर सिमटा देना है।

लेकिन आज जब मीडिया ने उनसे पूछा तो नीतीश ने कहा कि उन्होंने सीटों की बात की ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि मैंने तो ये कहा था कि अगर सारे विपक्षी दल एकजुट हो जायें तो अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। मैंने कोई संख्या की बात नहीं कही थी। दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो दावा किया था, उसे जदयू ने बकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को जानकारी दी थी।

जदयू की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में ये कहा गया था कि नीतीश कुमार ने भाजपा को 50 सीटों पर सिमटा देने की बात कही है। लेकिन अब नीतीश अपनी ही बयान से पलटी मार गये हैं। वहीं, नीतीश कुमार के दिल्ली में नेताओं से मिलने के सवाल पर जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री किन-किन नेताओं से मिलेंगे इसका पूरा ब्योरा अभी नहीं दे सकते। लेकिन नीतीश दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने जायेंगे ये तय हो चुका है। वे कई और पार्टियों के नेताओं से भी मिलेंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवबिहारपटनाजेडीयूकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत