सम्राट चौधरी को बिहार मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्‍ट कर रहे हैं नीतीश कुमार?, जीतन राम मांझी ने कहा- मैं भी उन्‍हीं की मर्जी से मुख्‍यमंत्री बना था

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2026 16:34 IST2026-03-19T16:33:31+5:302026-03-19T16:34:32+5:30

मीडियाकर्मियों ने जीतन मांझी से यह पूछा था कि नीतीश कुमार सम्राट चौधरी को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्‍ट कर रहे हैं?

Nitish Kumar projecting Samrat Chaudhary Bihar Chief Minister Jitan Ram Manjhi said whatever decision take we be him | सम्राट चौधरी को बिहार मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्‍ट कर रहे हैं नीतीश कुमार?, जीतन राम मांझी ने कहा- मैं भी उन्‍हीं की मर्जी से मुख्‍यमंत्री बना था

file photo

Highlightsमैं भी उन्‍हीं की मर्जी से मुख्‍यमंत्री बना था।मुख्‍यमंत्री बनाया जाएगा हम सभी लोग उसका स्‍वागत करेंगे।राज्‍यसभा जाकर भी बिहार की राजनीति पर अपना दबदबा कायम रखने वाले हैं।

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में अगले मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच हम पार्टी के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार जो कहते हैं वो करते हैं। जो फैसला वो लेते हैं, बिहार की राजनीति में वही होता है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्‍हें भी मुख्‍यमंत्री बनाने का फैसला नीतीश कुमार ने लिया था। दरअसल, मीडियाकर्मियों ने जीतन मांझी से यह पूछा था कि नीतीश कुमार सम्राट चौधरी को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्‍ट कर रहे हैं?

इसपर उन्होंने कहा कि मैं भी उन्‍हीं की मर्जी से मुख्‍यमंत्री बना था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जो फैसला लेंगे हम उनके साथ हैं। उनके फैसले पर कोई सवाल नहीं है। नीतीश कुमार के मन से जो भी मुख्‍यमंत्री बनाया जाएगा हम सभी लोग उसका स्‍वागत करेंगे।

मांझी के इस बयान के बाद अब लगभग ये तय माना जा रहा है कि बिहार के अगले मुख्‍यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी जल्‍द शपथ लेते नजर आएंगे। वहीं, बिहार की राजनीति में बड़ा सवाल ये भी कौंध रहा है कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार राज्‍यसभा जाकर भी बिहार की राजनीति पर अपना दबदबा कायम रखने वाले हैं।

भले वो मुख्‍यमंत्री नहीं होंगे लेकिन बिहार की राजनीति में उनके फैसले ही चलेंगे। ऐसे में बड़ा सवाल ये भी है कि क्‍या भाजपा सत्‍ता परिवर्तन के बाद भी क्‍या अपने तरीके से बिहार चला पाएगी? या उसे नीतीश के इशारे पर सरकार चलाना मजबूरी होगी?

Web Title: Nitish Kumar projecting Samrat Chaudhary Bihar Chief Minister Jitan Ram Manjhi said whatever decision take we be him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे