Nitish Kumar On Lalu Yadav Family: बेटा नहीं हो रहा था, 9-9 बच्चा पैदा कर दिए..., सीएम नीतीश ने लालू यादव परिवार पर किया हमला, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 17, 2024 18:17 IST2024-05-17T17:55:22+5:302024-05-17T18:17:24+5:30
Nitish Kumar On Lalu Yadav Family: पहले खुद लालू यादव मुख्यमंत्री बने फिर पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया और अभी वह विधान पार्षद हैं।

file photo
Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष पर हमला जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार पर हमला किया। सीएम नीतीश ने कहा कि लालू यादव को बेटा नहीं हो रहा था। केवल बेटी हो रही थी। इस कारण 9-9 बच्चे पैदा कर दिए। जरा आप लोग बताइए इतना कोई बच्चा पैदा करता है क्या? यहीं नहीं पूरे परिवार को राजनीति में सेट करने पर लगे हैं। पहले खुद मुख्यमंत्री बने फिर पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया और अभी वह विधान पार्षद हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने दोनों बेटों को राजनीति में सेट किया।
लालू फैमिली पर नीतीश का सबसे बड़ा हमला: बोले- उसको बेटा नहीं हो रहा था, सिर्फ बेटी हो रही थी, इसलिए नौ-नौ गो बच्चा पैदा कर दिया.. जरा बताइए तो केतना बाल-बच्चा पैदा कर दिया.@RJDforIndia#bihar#Biharnews#Nitishkumarpic.twitter.com/E8GwzMH5mb
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) May 17, 2024
लालू जी पूरे परिवार को सेट करके दम लेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री तेज प्रताप यादव अभी विधायक हैं। बड़ी बेटी मीसा भारती राज्यसभा सांसद हैं और बिहार के पाटलिपुत्र संसदीय सीट से चुनाव लड़ रही हैं। दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य भी सारण सीट से लोकसभा की प्रत्याशी हैं। यानी लालू जी पूरे परिवार को सेट करके दम लेंगे।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया कि वह (यादव) केवल अपने परिवार के लिए काम करते हैं, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार के लोगों के लिए काम करता है। 2005 में उनके सत्ता में आने से पहले राज्य में कोई विकास नहीं हुआ था।
कोई नौ बच्चा पैदा करता है?
उन्होंने कहा, ‘‘वह (लालू) केवल अपने परिवार के लिए काम करते हैं- उनकी पत्नी, बेटे और बेटियां उनके लिए सब कुछ है। वह खुद सत्ता में थे... फिर अपने बेटों को आगे बढ़ाया और अब अपनी बेटियों को आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन हम सभी के लिए काम करते हैं। मेरे लिए पूरा बिहार मेरा परिवार है।’’ मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘कोई नौ बच्चा पैदा करता है?’’
कुमार ने दावा किया कि बिहार में राजद के कार्यकाल के दौरान लोग बाहर तक नहीं जा सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लोग पुरानी बातें भूल जाते हैं, इसलिए, मैं सभी को याद दिलाना चाहता हूं कि 2005 से पहले उनके कार्यकाल में बिहार में कोई विकास कार्य नहीं किया गया था। लोग बाहर नहीं निकल सकते थे, सड़कें या शिक्षा नहीं थी। सांप्रदायिक झड़प आम बात थी।’’
कुमार ने कहा, ‘‘मेरे कार्यकाल के दौरान राज्य में मदर्सों को मान्यता दी गई थी। हमने अब तक राज्य में आठ हजार कब्रिस्तानों की चारदीवारी कराई। लगभग एक हजार से अधिक अन्य कब्रिस्तानों को भी चारदीवारी के लिए चिह्नित कर लिया गया है।’’
कुमार ने प्रसाद के बेटे एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ वह बेकार की बात करता है। यहां (बिहार में) सभी काम मेरे शासनकाल के दौरान किए गए। बिहार में नौकरी देने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। 2005 से पहले उनके माता-पिता की सरकार 15 साल तक चली। क्या उस समय कोई काम हुआ था।’’