Nitish Kumar Birthday: 74वें जन्मदिन मना रहे सीएम नीतीश?, पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी बधाई, दीर्घायु की मंगल कामना
By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2025 14:33 IST2025-03-01T14:31:55+5:302025-03-01T14:33:36+5:30
Nitish Kumar Birthday: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं।

file photo
Nitish Kumar Birthday: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपना 74वां जन्मदिन मनाया। नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर नेताओं ने बधाई दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है।
बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।@NitishKumar
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2025
Birthday greetings to Tamil Nadu CM Thiru MK Stalin. May he lead a long and healthy life.@mkstalin
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2025
ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे। वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगल कामना करता हूं।
बिहार के मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में बिहार में NDA जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) March 1, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार की प्रगति में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
बिहार के मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। बिहार की प्रगति में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके दीर्घायु होने की और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 1, 2025
Greetings and warm wishes to Thiru @mkstalin on his birthday. Wishing him a long life filled with good health.— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 1, 2025
माता जानकी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा कि बिहार को कुशासन से सुशासन की ओर ले जाने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल और दीर्घायु जीवन की कामना है।
वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी एक्स पर लिखा कि अंधेरे की गर्त से निकालकर बिहार को अंजोर की ओर ले जाने वाले, बिहार के विकास पुरुष, सुशासन बाबू, जन-जन के प्रिय, लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और अशेष शुभकामनाएं। प्रभु से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं।
आपके नेतृत्व में बिहार विकास के नव आयाम स्थापित करता रहे। जबकि भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने एक्स पर लिखा है कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।