लाइव न्यूज़ :

'भले CM होंगे नीतीश कुमार लेकिन रिमोट कंट्रोल होगा किसी और के हाथ', तारिक़ अनवर का NDA सरकार पर तंज

By स्वाति सिंह | Updated: November 15, 2020 22:17 IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 75 सीटों के साथ तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि 74 सीटें जीतकर भाजपा राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जेडीयू 43 सीटों के साथ तीसरे नंबर की पार्टी बनी है।

Open in App
ठळक मुद्देतारिक अनवर ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा। अनवर ने कहा कि बीजेपी ने जानबूझकर और सियासी रणनीति के तहत नीतीश कुमार को कमजोर किया है।

पटना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हालिया बिहार विधान सभा चुनाव नतीजों के बाद भले ही नीतीश कुमार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बन जाएं लेकिन इस बार राज्य की बागडोर किसी और के हाथ में होगी और नीतीश रिमोट से संचालित सीएम होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अनवर ने कहा कि बीजेपी ने जानबूझकर और सियासी रणनीति के तहत नीतीश कुमार को कमजोर किया है।

अनवर ने कहा कि नीतीश कुमार पूर्व में एनडीए गठबंधन के एक मजबूत नेता और मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार उन्हें रिमोट कंट्रोल से चलने वाला  मुख्यमंत्री बना रही है। इस बीच बिहार एनडीए ने फिर से नीतीश कुमार को गठबंधन के विधायक दल का नेता चुन लिया है। एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश विधायकों के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे हैं। नीतीश सातवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 75 सीटों के साथ तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि 74 सीटें जीतकर भाजपा राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जेडीयू 43 सीटों के साथ तीसरे नंबर की पार्टी बनी है। एनडीए को कुल 125 सीटें आई हैं। भाजपा और जेडीयू के अलावा एनडीए को दोनों घटक दल हम और वीआईपी को चार-चार सीटें मिली हैं।

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेता चुन लिया गया जिससे उनके एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया। बिहार में नयी सरकार का शपथग्रहण सोमवार को शाम साढ़े चार बजे होगा। नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। हालांकि, उपमुख्यमंत्री पद को लेकर सुशील कुमार मोदी के नाम पर संशय कायम रहा। मुख्यमंत्री आवास-1अणे मार्ग पर राजग की संयुक्त बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से गठबंधन के विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया। भाजपा पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा की। बिहार की राजधानी में दिनभर चले घटनाक्रम में उपमुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय बना रहा। इस बारे में सवालों पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और देवेन्द्र फडणवीस ने स्पष्ट कुछ कहने की बजाए सिर्फ इतना कहा कि उचित समय पर जानकारी मिल जायेगी।  

टॅग्स :बिहारआरजेडीकांग्रेसराष्ट्रीय रक्षा अकादमीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण