झारखंड चुनाव: जमशेदपुर पूर्व में मुख्यमंत्री रघुवर दास को कड़ी टक्कर देंगे सरयू राय, नीतीश भी आएंगे प्रचार केलिए

By भाषा | Updated: November 20, 2019 05:10 IST2019-11-20T04:46:36+5:302019-11-20T05:10:06+5:30

जदयू के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज यहां प्रेस से बातचीत में यह खुलासा किया। ललन सिंह ने कहा, ‘‘जदयू ने फैसला किया है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जमशेदपुर पूर्वी में चुनाव मैदान में उतरे सरयू राय का पार्टी समर्थन करेगी।’’

Nitish Kumar may also campaign for BJP rebel Saryu Rai: JDU | झारखंड चुनाव: जमशेदपुर पूर्व में मुख्यमंत्री रघुवर दास को कड़ी टक्कर देंगे सरयू राय, नीतीश भी आएंगे प्रचार केलिए

झारखंड चुनाव: जमशेदपुर पूर्व में मुख्यमंत्री रघुवर दास को कड़ी टक्कर देंगे सरयू राय, नीतीश भी आएंगे प्रचार केलिए

Highlightsजनता दल यूनाइटेड ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहेजनता दल यूनाइटेड और भाजपा का राजनीतिक गठबंधन सिर्फ बिहार तक सीमित है

जनता दल यूनाइटेड ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे भाजपा के बागी वरिष्ठ नेता सरयू राय का समर्थन करने का एलान किया है और यह भी कहा है कि यदि सरयू राय ने अनुरोध किया तो जदयू अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके लिए चुनाव प्रचार करने के लिए भी आ सकते हैं।

जदयू के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज यहां प्रेस से बातचीत में यह खुलासा किया। ललन सिंह ने कहा, ‘‘जदयू ने फैसला किया है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जमशेदपुर पूर्वी में चुनाव मैदान में उतरे सरयू राय का पार्टी समर्थन करेगी।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या सरयू राय के लिए जदयू अध्यक्ष तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव प्रचार भी करेंगे, ललन सिंह ने कहा, ‘‘यदि सरयू राय ने इसके लिए अनुरोध किया तो अवश्य ही नीतीश उनके लिए प्रचार करेंगे।’’

ललन सिंह ने कहा कि सरयू राय की उम्मीदवारी को देखते हुए जदयू ने जमशेदपुर पूर्वी से अपना उम्मीदवार वापस लेने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा का राजनीतिक गठबंधन सिर्फ बिहार तक सीमित है, लिहाजा दोनों दल देश के अन्य हिस्सों में चुनाव ल़ड़ने के फैसले के लिए स्वतंत्र हैं।

झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। जमशेदपुर पश्चिम से टिकट नहीं मिलने से नाराज सरयू राय ने बागी तेवर अपना लिये हैं और उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री दास के खिलाफ ही कल नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा दाखिल कर दिया। 

Web Title: Nitish Kumar may also campaign for BJP rebel Saryu Rai: JDU

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे