नीतीश कुमार ने उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए दो नई योजनाएं शुरू की

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:17 IST2021-06-18T21:17:37+5:302021-06-18T21:17:37+5:30

Nitish Kumar launches two new schemes to promote entrepreneurship | नीतीश कुमार ने उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए दो नई योजनाएं शुरू की

नीतीश कुमार ने उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए दो नई योजनाएं शुरू की

पटना, 18 जून बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की महिलाओं और युवाओं के बीच उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को दो योजनाओं की शुरुआत की।

महिला उद्यमी योजना और युवा उद्यमी योजना के नाम से शुरू इन योजनाओं के तहत आवेदक को 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायता के रूप में दी जानी वाली राशि में आधी राशि अनुदान के रूप में और शेष ऋण के रूप में दी जाएगी। महिलाओं को ऋण की राशि ब्याज मुक्त मुहैया कराई जाएगी जबकि युवाओं से एक प्रतिशत का मामूली ब्याज लिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से सैयद शाहनवाज हुसैन भी शामिल हुए जिन्हें साल के शुरुआत में बतौर उद्योग मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार पूर्व में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से जुडे़ लोगों में उद्यमिता के बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना लेकर आई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘नवीनतम योजना का उद्देश्य सभी सामाजिक समूहों की महिलाओं और युवाओं के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देना है।’’इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य में उद्यमिता को बढ़ा देने को समर्पित पोर्टल की भी शुरुआत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nitish Kumar launches two new schemes to promote entrepreneurship

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे