नीतीश कुमार ने बिहार में एक साल के भीतर पांच करोड़ पौधे लगाने के महत्वकांक्षी अभियान की शुरुआत की

By भाषा | Updated: June 5, 2021 15:41 IST2021-06-05T15:41:17+5:302021-06-05T15:41:17+5:30

Nitish Kumar launches ambitious campaign to plant 5 crore saplings in Bihar within a year | नीतीश कुमार ने बिहार में एक साल के भीतर पांच करोड़ पौधे लगाने के महत्वकांक्षी अभियान की शुरुआत की

नीतीश कुमार ने बिहार में एक साल के भीतर पांच करोड़ पौधे लगाने के महत्वकांक्षी अभियान की शुरुआत की

पटना पांच जून बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक साल के भीतर राज्य में पांच करोड़ पौधे लगाने के महत्वाकांक्षी अभियान की शनिवार को शुरुआत की। यहां जारी एक एक वक्तव्य के मुताबिक विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक निवास के परिसर में महोगनी का पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की।

बयान के अनुसार इस अभियान के तहत कई गैर-सरकारी संगठनों और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण किया। वित्तीय वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री के व्यापक जलवायु परिवर्तन विरोधी अभियान 'जल जीवन हरियाली' के तहत राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश में पांच करोड़ पौधे लगाना है।

इस अभियान के लिए वन विभाग की ओर से 5.5 करोड़ पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें से 1.24 करोड़ पौधे विभाग की ओर से ही लगाए जाएंगे। जबकि दो करोड़ पौधे ग्रामीण विकास विभाग और 1.50 करोड़ पौधे जीविका स्वयंसेवियों द्वारा लगाए जाएंगे।

50 लाख अन्य पौधे प्रदेश के किसानों में वितरित किए जाएंगे, जिन्हें पौधारोपण के तीन वर्ष बाद प्रति पौधे के लिए 60 रुपये की दर से मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा गैर-सरकारी संगठनों, विभिन्न बोर्ड और क्लबों की ओर से 20 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। जबकि अन्य 15 लाख पौधे मोबाइल वैन के जरिए आम लोगों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

गौरतलब है कि सन 2000 में बिहार के विभाजन के परिणामस्वरूप हुए झारखंड के गठन से अधिकतर वन क्षेत्र झारखंड में चला गया था। इसके 12 साल बाद बिहार में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए जल जीवन हरियाली परियोजना की शुरुआत की गयी थी। फिलहाल बिहार में हरित क्षेत्र बढ़कर 15 प्रतिशत तक हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nitish Kumar launches ambitious campaign to plant 5 crore saplings in Bihar within a year

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे