लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar Vs Lalu Prasad Yadav: 'इतने बच्‍चे कोई पैदा करता है क्‍या', सीएम नीतीश कुमार का लालू परिवार पर तंज

By धीरज मिश्रा | Updated: April 20, 2024 15:32 IST

Nitish Kumar Vs Lalu Prasad Yadav: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव पर निजी हमला किया है। उन्होंने कहा कि इतने बच्चे कोई पैदा करता है क्या।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के परिवार पर साधा निशाना नीतीश ने कहा कि इतने बच्चे कोई पैदा करता है क्या नीतीश ने कहा कि यह परिवार किसी की नहीं है बल्कि अपने परिवार की पार्टी है

Nitish Kumar Vs Lalu Prasad Yadav:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव पर निजी हमला किया है। उन्होंने कहा कि इतने बच्चे कोई पैदा करता है क्या। नीतीश ने लालू प्रसाद और उनके नौ बच्चों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले यह खुद सीएम बन गए, जब खुद हटे तो अपनी पत्नी को सीएम बना दिए। अब दो बेटियों और दो बेटों को आगे कर दिया है।

यह परिवार किसी की नहीं है बल्कि अपने परिवार की पार्टी है। यहां बताते चले कि सीएम नीतीश कुमार शनिवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्णिया के बनमनखी में थे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद नीतीश कुमार कटिहार पहुंचे। यहां उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब हम 2005 में आए तो बिहार में क्या माहौल था।

कोई शाम को घर से बाहर नहीं निकलता था। लेकिन हमने काम किया। जहां सड़क नहीं थी वहां सड़क बनाई। पहले की तुलना में अब बिहार में हालात बदले हैं। अब रात को भी घर से लोग बाहर निकलते हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि पुराने जो लोग वह जानते हैं, इसलिए वह नए लोगों को इस बारे में बताए।

मालूम हो कि जब से नीतीश कुमार आरजेडी से अलग होकर बीजेपी के साथ बिहार में सरकार बनाए। तब से ही नीतीश कुमार लगातार लालू प्रसाद यादव के परिवार पर निजी हमले करते हैं। हालांकि, इसके उलटे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव उन्हें आज भी अपना अभिभावक और चाचा कहकर संबोधित करते हैं। तेजस्वी ने कई बार कहा है कि उनकी कुछ मजबूरी रही होगी इसलिए वह साथ छोड़ कर चले गए।

यहां बताते चले कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर बीजेपी-जेडीयू-चिराग पासवान की पार्टी(लोजपा), हम और अन्य दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी 17, जेडीयू 16, पांच सीट पर चिराग पासवान और दो सीटों पर अन्य दल लड़ रहे हैं। वहीं, आरजेडी-कांग्रेस और लेफ्ट दल 40 सीटों पर इंडिया गठबंधन के तहत उम्मीदवार खड़े कर चुनावी मैदान में हैं। 

टॅग्स :नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावजेडीयूकांग्रेसरोहिणीमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी