लाइव न्यूज़ :

बिहार में जातिगत गिनती के लिए नीतीश कुमार हैं राजी: तेजस्वी

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:22 IST

Open in App

पटना, दो दिसंबर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि अनुसूचित जाति/जनजाति के अलावा अन्य जातियों की जनगणना करने से केंद्र के इनकार के बाद राज्य में जातिगत गिनती के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहमत हो गए हैं।

विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उनसे मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान यादव ने कहा, ‘‘हमने कल मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था। आज राजद, कांग्रेस, वाम दलों और एआईएमआईएम के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की’’।

इस प्रतिनिधिमंडल के अगुवा राजद नेता यादव ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि अगर केंद्र अन्य जातियों को जनगणना अनुसूची में शामिल करने के लिए सहमत नहीं होता है तो वह इस बारे में विचार करेंगे । अब जब केंद्र ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, तो हमने मुख्यमंत्री से के समक्ष अपनी बात रखी जिसपर उन्होंने इसके तौर-तरीकों पर फैसला करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात कही है।’’

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ बिहार विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव के चलते इस मामले में देरी हो गयी । हम विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान इस मामले पर बयान की उम्मीद कर रहे थे जो नहीं आया। लेकिन अब उन्होंने कहा है कि बैठक तीन से चार दिन में होगी।’’

राजद नेता ने जाति की जनगणना से सामाजिक विभाजन और तेज होने की कुछ भाजपा नेताओं की आशंका पर कहा कि यह कमजोर वर्गों के लक्षित विकास की सुविधा प्रदान करेगा जिससे असमानता कम होगी और अधिक सामाजिक सद्भाव होगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हमने जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता पर कभी संदेह नहीं किया। राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों ने इस मांग के समर्थन में दो बार सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। हम उनसे इस प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध करने के लिए मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह