लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar Controversy: "असंतुलित मानसिकता वाला मुख्यमंत्री राज्य के लिए खतरा है, इस्तीफा दें नीतीश", हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 9, 2023 10:28 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने के लिए खंडवा पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नीतीश विवाद में प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ने का सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंत बिस्वा सरमा ने नीतीश विवाद में प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ने का सलाह दी सीएम सरमा ने कहा नीतीश मानसिक संतुलन खो चुके हैं, वो बिहार के लिए खतरा बनते जा रहे हैंजनता दल यूनाइटेड तत्काल नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाए

खंडवा: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने के लिए खंडवा पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नीतीश विवाद में प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ने का सलाह दी है।

सीएम सरमा ने नीतीश द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में महिलाओं के प्रति की गई विवादित टिप्पणी पर कहा कि नीतीश कुमार अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और वो बिहार के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तत्काल नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से हटाने की भी मांग की। सीएम सरमा ने खंडवा में कहा, "नीतीश कुमार के बयान से मुझे लगता है कि वो अपना मानसिक संतुलन पूरी तरह से खो चुके हैं। जनता दल यूनाइटेड को तत्काल उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा देना चाहिए क्योंकि खोए हुए मानसिक संतुलन वाला मुख्यमंत्री राज्य के लिए बड़ा खतरा है।"

इससे पहले बीते बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पार्टी ने नैतिकता के आधार पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पद छोड़ने की मांग की थी।

मालूम हो कि बीते मंगलवार को विधानसभा में बोलते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित किया जाना चाहिए क्योंकि इससे वे गर्भधारण के परिणामस्वरूप होने वाले संभोग से बच सकेंगी।

सीएम नीतीश के इस बयान पर न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में हंगामा हो रहा है। वहीं बुधवार को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान अराजक दृश्य देखने को मिला, जब विपक्षी दल भाजपा के सदस्यों ने सीएम नीतीश के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।

वहीं नीतीश कुमार ने भी भाजपा के तीखे हमलों को देखते हुए बुधवार को विधानसभा में मंगलवार को की गई अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताते हुए माफी मांग ली। नीतीश ने कहा, "मैं माफी मांगता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं।"

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी बुधवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश द्वारा दिया गये बयान को शर्मनाक, निंदनीय और विभत्स करार दिया।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "नीतीश कुमार बहुत ही वरिष्ठ नेता हैं लेकिन उनका बयान बेहद शर्मनाक, निंदनीय और विभत्स है। यह महिलाओं के प्रति इंडिया गठबंधन के नेताओं की निम्न मानसिकता को दर्शाता है।"

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्मानीतीश कुमारBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल