लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने कहा-परिवार में नहीं कोई कलह, अफवाहों के पीछे हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 

By भाषा | Updated: October 1, 2018 10:30 IST

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र और बिहार में सत्ता में बैठे लोग अपनी उपलब्धियों की चर्चा करने के बजाए उनके परिवार के भीतर क्या हो रहा है, उसके जरिए वोट चाहते हैं। यह नरेंद्र मोदी का न्यू इंडिया है।

Open in App

पटना, 01 अक्टूबरःबिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने परिवार के भीतर किसी प्रकार की कलह की चर्चा को खारिज करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि इस तरह की अफवाहों के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद से रांची स्थित रिम्स में उनके छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुलाकात की थी। इसके बाद यह चर्चा थी कि वह पारिवारिक कलह के निदान के लिए पिता से मिलने गए थे। 

रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने किसी प्रकार की कलह की चर्चा को खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि इस तरह की झूठा अफवाहों के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और वह राजद के समर्थकों का मनोबल तोड़ने के उद्देश्य से ऐसा कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र और बिहार में सत्ता में बैठे लोग अपनी उपलब्धियों की चर्चा करने के बजाए उनके परिवार के भीतर क्या हो रहा है, उसके जरिए वोट चाहते हैं। यह नरेंद्र मोदी का न्यू इंडिया है।

तेजस्वी ने कहा कि राजद आगामी दिसंबर महीने में पटना में एक रैली आयोजित करने पर विचार कर रही है जिसमें महागठबंधन के अलावा समान विचार वाले अन्य दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

तेजस्वी ने कहा कि विभिन्न दलों के साथ बातचीत के बाद रैली की तिथि तय की जाएगी। अपने संविधान बचाओ, न्याय यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत छह अक्तूबर के बाद गोपालगंज से करेंगे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडीनितीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?