लाइव न्यूज़ :

नीतीश कटारा हत्याकांड : अदालत ने सुखदेव यादव को बेटी की शादी में हिरासत पैरोल पर जाने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: December 4, 2020 19:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर दिल्ली उच्च न्याायलय ने नीतीश कटारा की हत्या के जुम में 20 साल जेल की सजा काट रहे सुखदेव यादव उर्फ पहलवान को अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए हिरासत पैरोल पर जाने की अनुमति दे दी ।

न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने पहलवान को छह दिसंबर को अपनी बेटी की शादी और अन्य रस्मों के लिए पांच दिनों के हिरासत पैरोल पर कुशीनगर जाने की अनुमति दे दी।

उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया कि जेल प्रशासन पहलवान को शादी के लिए उसके पैतृक स्थान तक ले जाएगा और हिरासत पैरोल खत्म होने पर वापस लेकर आएगा।

पहलवान ने पैरोल पर रिहा करने का अनुरोध किया था। अदालत ने कहा कि गवाहों द्वारा खतरे की आशंका के आरोपों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता ।

पहलवान की ओर से पेश अधिवक्ता कन्हैया सिंघल ने कहा कि पैरोल का आवेदन खारिज करने के दिल्ली सरकार के गृह विभाग के आदेश को उसने चुनौती दी है। अधिवक्ता ने कहा कि पहलवान को बेटी की शादी तय करने के लिए 2019 में भी पैरोल पर रिहा किया गया था और उसने राहत का दुरुपयोग नहीं किया।

नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा और राज्य की ओर से पेश वकील ने पैरोल याचिका का विरोध किया।

नीतीश कटारा की 2002 में हत्या कर दी गयी थी। मामले में विकास यादव, उसके चचेरे भाई विशाल को 25 साल जेल की सजा सुनायी गयी थी। मामले में पहलवान को 20 जेल की सजा दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो