लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने सभी संवेदनशील स्थानों पर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: December 23, 2020 21:40 IST

Open in App

पटना, 23 दिसंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी संवेदनशील स्थलों पर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि विधि-व्यवस्था के संचालन में सहूलियत हो।

नीतीश ने बुधवार को शहर के सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। पुलिस मुख्यालय में बैठक के दौरान नीतीश ने निर्देश दिया कि पुलिस आधुनिकीकरण के लिये विस्तृत योजना बनायें। केन्द्र सरकार से इस मद में प्राप्त होने वाली राशि के अलावा राज्य सरकार भी अपने मद से अतिरिक्त राशि उपलब्ध करायेगी।

बैठक के दौरान नीतीश ने निर्देश दिया कि बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में बने अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाए और प्रशिक्षण की सारी व्यवस्था अकादमी के अंदर ही उपलब्ध होना सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही कहा कि यहां बनाई जा रही फॉरेंसिक लैब को जल्द ही पूरी तरह से शुरू किया जाए।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर पूरी मुस्तैदी के साथ काम किए जा रहे हैं। गृह विभाग एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ इसपर विस्तृत बातचीत हुई है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण आलोक राज, बिहार पुलिस अकादमी के निदेशक भृगु श्रीनिवासन सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए