लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने चक्रवातीय तूफान ‘यास’ की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की

By भाषा | Updated: May 25, 2021 21:51 IST

Open in App

पटना, 25 मई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चक्रवातीय तूफान ‘यास’ के मद्देनजर तैयारियों को लेकर मंगलवार को आपदा प्रबंधन विभाग, संबद्ध विभागों तथा सभी जिलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की और सभी को पूरा-पूरा एहतियात बरतने तथा सतर्क रहने का निर्देश दिया।

अपने आवास पर हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सूचना के अनुसार पूरा राज्य इससे प्रभावित होगा और सबंधित विभाग एवं अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखते हुए उसके अनुसार जरूरी तैयारी करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकी मरीजों को कोई परेशानी ना हो। साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था जरूर रखें।

बैठक में स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ‘यास’ चक्रवात के संबंध में मिली सूचना की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में 27 से 30 मई तक आंधी, तूफान, वज्रपात तथा वर्षा की संभावना है, इसे देखते हुये सभी जिलाधिकारियों को सर्तक कर दिया गया है। ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, पथ निर्माण एवं ग्रामीण कार्य विभाग को विषेष रूप से अलर्ट रहने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि आपदा से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी अलर्ट पर हैं।

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर तथा ऊर्जा सह जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने भी अपने विभागों से संबंधित तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया