लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने वन क्षेत्र वाल्मीकि नगर में कैबिनेट बैठक की

By भाषा | Updated: December 22, 2021 00:22 IST

Open in App

वाल्मीकि नगर (पश्चिम चम्पारण), 22 दिसंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के वन क्षेत्र वाल्मीकि नगर में कैबिनेट की बैठक की।

भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित वाल्मीकि नगर अपने बाघ अभयारण्य के लिए जाना जाता है जो लगभग 880 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

बिहार राज्य मंत्रिपरिषद की आज की इस बैठक के लिए वन विभाग के एक हॉल को सभागार में तब्दील कर दिया गया तथा परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रतीक्षालय की भी व्यवस्था की गई थी।

नीतीश की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट की बैठक दोपहर 1.30 बजे शुरू हुई और इस दौरान 13 एजेंडों को मंजूरी प्रदान की गई।

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में नाव सफारी का भी आनंद लिया।

पश्चिम चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया की रहने वाली उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने नीतीश का गर्मजोशी से स्वागत किया।

वाल्मीकि नगर में राज्य सरकार के अतिथि गृह में नीतीश के लिए रात भर ठहरने की व्यवस्था की गई है।

यह पहली बार नहीं है कि नीतीश ने राज्य की राजधानी से दूर कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की है। नीतीश अपने 16 साल के कार्यकाल में कई बार पटना के बाहर कैबिनेट बैठक कर चुके हैं।

2005 में बिहार में सत्ता में आए नीतीश ने 2009 में विकास यात्रा के दौरान बेगूसराय के बरबीघा गांव में कैबिनेट की बैठक की थी।

मुख्यमंत्री शराब, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए राज्यव्यापी समाज सुधार अभियान शुरू करने के लिए बुधवार को मोतिहारी रवाना होंगे।

2020 विधानसभा चुनावों से पहले नीतीश ने दिसंबर 2019 में अंतिम राज्यव्यापी दौरा किया था और पर्यावरणीय कारणों को बढ़ावा देने और जनता की नब्ज को महसूस करने के लिए उन्होंने जल-जीवन-हरियाली यात्रा शुरू की थी।

इससे पहले नीतीश ने बाल विवाह के खिलाफ जन अभियान चलाया था। समाज सुधार अभियान के तहत नीतीश राज्य के 12 स्थानों का भ्रमण करेंगे। उनके इस अभियान का समापन 15 जनवरी को पटना और नालंदा में कार्यक्रमों के साथ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां