लाइव न्यूज़ :

बिहार के बाहर फंसे 10 लाख से ज्यादा मजदूरों को नीतीश सरकार ने भेजे पैसे, 44.5% कैश दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र में हुआ ट्रांसफर

By स्वाति सिंह | Updated: April 19, 2020 09:17 IST

नीतीश सरकार ने कोरोना महामारी के चलते राज्य के बाहर फंसे प्रवासी श्रमिकों की पहचान करने के लिए जियोफेन्सिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है। मजदूरों की पहचान कर राज्य सरकार ने कुल 13 लाख पंजीकृत मजदूरों में से 10.11 लाख के आवेदनों पर विचार करते हुए उन्हें एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार सरकार ने राज्य के बाहर रह रहे राज्य के मजदूरों के खाते में एक हजार रुपये डाले हैं। प्रवासी श्रमिकों की पहचान करने के लिए जियोफेन्सिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते भारत से लेकर दुनियाभर के देश परेशान हैं। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिसके चलते 3 मई तक पूरी तरह से लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। ऐसे में बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने  राज्य के बाहर रह रहे राज्य के मजदूरों के खाते में एक हजार रुपये डाले हैं। बता दें कि देश में यह अपनी तरह की पहली स्कीम है, जिससे राज्य से बाहर फंसे लोगों को आर्थिक मदद दी जा रही है।

नीतीश सरकार ने कोरोना महामारी के चलते राज्य के बाहर फंसे प्रवासी श्रमिकों की पहचान करने के लिए जियोफेन्सिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है। मजदूरों की पहचान कर राज्य सरकार ने कुल 13 लाख पंजीकृत मजदूरों में से 10.11 लाख के आवेदनों पर विचार करते हुए उन्हें एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है।  

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अप्रैल के उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से बिहार के सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर तीन राज्यों में फंसे हुए हैं। इनमें दिल्ली सबसे आगे है। उसके बाद हरियाणा और महाराष्ट्र है। इन तीनों राज्यों में बिहार सरकार ने कुल कैश ट्रांसफर का 44.5 फीसदी रकम भेजा है।

17 अप्रैल के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 1.99 लाख प्रवासी मजदूरों को एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए जा चुके थे। हरियाणा में 1.39 लाख मजदूरों और महाराष्ट्र में 1.12 लाख मजदूरों को कैश ट्रांसफर किए गए। इनके अलावा गुजरात में 93,219, यूपी में 81,967, पंजाब में फंसे 58,417 और कर्नाटक में फंसे 48, 329 मजदूरों को रकम उनके खातों में ट्रांसफर की गई है।

बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 86 हो गयी है। वहीं राज्य में अभी तक दो लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया