लाइव न्यूज़ :

नीतीश सरकार के अफसर, फोन पर फोन करते रह गए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, चार-पांच बार कॉल करने पर भी डीआईजी ने नहीं उठाया, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 16, 2021 19:29 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी के साथ किया था.

Open in App
ठळक मुद्देअफसरों के बीच मंत्रियों की क्या हैसियत है, इसका अंदाजा मंत्री जी को लग गया. श्रवण कुमार एक फरियादी की शिकायत पर बेगूसराय के डीआईजी राजेश कुमार को फोन पर फोन करते रह गए.श्रवण कुमार ने डीआईजी को चार-पांच बार फोन किया.

पटनाः बिहार में अफसरशाही का हाल ऐसा है कि मुख्य सचिव, डीजीपी या प्रधान सचिव तो दूर जिलाधिकारी, एसपी या डीआईजी आम लोगों को भाव देना छोड़ दिया जाये तो नेता और मंत्री को भी कोई भाव नहीं देते हैं.

सरकार में मंत्रियों की हैसियत क्या है, इसका अंदाजा एक मंत्री को तब लगा जब वह एक डीआईजी को फोन करते रह गये. डीआईजी ने फोन तो नहीं ही उठाया कॉल बैक तक करना मुनासिब नहीं समझा. इससे अफसरों के बीच मंत्रियों की क्या हैसियत है, इसका अंदाजा मंत्री जी को लग गया. 

बताया जाता है कि सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एक फरियादी की शिकायत पर बेगूसराय के डीआईजी राजेश कुमार को फोन पर फोन करते रह गए, लेकिन डीआईजी ने कोई भाव ही नहीं दिया. ठीक उसी तरह जैसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी के साथ किया था.

श्रवण कुमार ने डीआईजी को चार-पांच बार फोन किया. लेकिन डीआईजी ने फोन रिसिव नहीं किया और न ही उन्होंने वापस मंत्री को कॉल बैक किया. मंत्री श्रवण कुमार ने इस संबंध में बताया कि एक फरियादी पहले भी आया था, जिसके कहने पर वे डीआईजी को पत्र लिखे थे. फरियादी ने इस बार शिकायत की कि मंत्री के पत्र के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

इसके बाद मंत्री ने डीआईजी को फोन लगाया पर बात नहीं हो सकी. कई बार कॉल करने पर भी उन्होंने फोन का कोई जवाब ही नहीं दिया. यहां उल्लेखनीय है कि बिहार में अफसरशाही के हावी होने के आरोप लगते रहे हैं. विपक्ष तो बाद में उससे पहले सत्ता पक्ष के नेताओं और पदाधिकारियों ने कई मौकों पर यह आरोप लगाते रहे हैं.

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी पिछले दिनों बिहार में अफसरशाही हावी होने की बात कही थी. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि जनता के समस्याओं के प्रति अधिकारी कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं. वे कोई भी रेस्पॉन्स नहीं करते. नेताओं की बात अफसरों को सुनना ही पडेगा.

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो